फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   When Bhoj rebirth

थोड़ा सच-थोड़ा झूठ था उसका मरना और फिर जिंदा होना

Wed, 29 Jul 2015 12:34 PM IST
भोजप्रबंध
भोजप्रबंध Updated Wed, 29 Jul 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
When Bhoj rebirth

वत्सराज का मन राजा मुंज के आदेश का पालन करते हुए द्वंद्व में झूल रहा था। उनका आदेश था कि जंगल में किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर भोज का वध कर दिया जाए। सूर्यास्त होने लगा और धीरे-धीरे अंधेरा गहराने लगा था। वत्सराज ने एक जगह अपना रथ रोका और भोज को राज्यादेश सुनाया। मुंज का संदेश सुनकर भोज ने कहा, आपको राजा की आज्ञा का पालन करना चाहिए। श्रीराम ने वनवास का क्लेश सहा; श्रीकृष्ण का पूरा यादवकुल नष्ट हो गया। नल को अपना राज्य खोना पड़ा। सब काल के अधीन है।

विज्ञापन


वत्सराज भोज की निर्भीकता से वाकिफ होकर सिहर उठे। कुछ पल सोचने के बाद उन्होंने कहा, नहीं कुमार, मैं आपका वध नहीं कर सकूंगा। आप कोई संदेश लिख दीजिए। मैं उसे महाराज मुंज को सौंप दूंगा। कुमार भोज ने एक वटपत्र तोड़ा और उस पर एक श्लोक लिखा। श्लोक के भाव वही थे, जो भोज ने पहले कहे थे। इसके बाद वत्सराज कुमार भोज को किसी अज्ञात स्थान पर छोड़कर धारानगरी वापस लौट आए।
विज्ञापन


राजमहल में मुंज ने वत्सराज से पूछा, मरते समय भोज ने क्या कुछ कहा भी था? वत्सराज ने वह पत्र मुंज के हाथों में दे दिया। पत्र पढ़कर मुंज के मन में पता नहीं क्या उथल-पुथल मची कि वह बिलखने लगे। कुमार भोज के वध की खबर से हाहाकार मच उठा। स्थिति पर निगरानी रखने के लिए मंत्री बुद्धिसागर ने सभा-भवन में ही डेरा जमा लिया। मंत्री के विचारों से अवगत होकर वत्सराज ने मंत्री को चुपके से सच बता दिया। इसके बाद बुद्धिसागर और वत्सराज ने एक कापालिक की सहायता से नाटकीय ढंग से भोज को प्रकट किया; मानो उन्हें पुनर्जीवित किया हो। भोज के वापस आने पर राजा मुंज फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed