{"_id":"dcffb6520fca9c4b26a34f83deba6471","slug":"what-is-the-price-of-their-full-hands-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस घर का मालिक इंसान नहीं अल्लाह है","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
इस घर का मालिक इंसान नहीं अल्लाह है
यशपाल जैन
Updated Thu, 14 Aug 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फकीर था। वह भीख मांगकर किसी तरह गुजर-बसर किया करता था। लोगों से मांगते हुए वह मालिक को याद करता और देने वाले तथा नहीं देने वाले, दोनों तरह के लोगों को दुआ देता। भीख मांगते-मांगते वह बूढ़ा हो गया। उसे कम दिखने लगा था।
विज्ञापन
वह अक्सर राह भटक जाता और कभी-कभी किसी को सामने न देखकर भी अपनी झोली फैला देता। जाहिर है, वहां से उसे कुछ नहीं मिलता, फिर भी वह उस अज्ञात हस्ती के लिए धन्यवाद देता और दुआ मांगता।
विज्ञापन
पढ़ें,दुर्योधन की बेटी और श्री कृष्ण के बेटे के बीच यह कैसा रिश्ता?
एक दिन भीख मांगते हुए वह एक जगह पहुंचा और आवाज लगाई। किसी ने उससे कहा, 'आगे बढ़ जाओ! यह घर नहीं है। फकीर ने पूछा, भैया! तो फिर यह क्या है, और इसका मालिक कौन है? जवाब मिला, अरे पागल! तू इतना भी नहीं जानता कि यह मस्जिद है? इस घर का मालिक अल्लाह है।
विज्ञापन
पढ़ें,गर्दन देखकर जानिए कौन हैं चुगलखोर, किसे है धन की कमी
फकीर के भीतर से तभी कोई बोल उठा, यह लो, आखिरी दरवाजा आ गया। इससे आगे अब और कोई दरवाजा कहां है? इस आवाज को सुनकर फकीर के सामने जैसे अजाना संसार खुल गया। उसे दिखाई तो नहीं देता था, पर आंख की पलकें इस तरह ऊंची-नीची हुईं, जैसे कहने वाले के प्रति आभार व्यक्त कर रहा हो।
फिर वह एकाएक नाचने और मस्ती में झूमने लगा। मस्ती में झूमते हुए वह कहता जा रहा था, अब मैं यहां से खाली हाथ नहीं लौटूंगा। जो यहां से खाली हाथ लौट गए, उनके भरे हाथों की भी क्या कीमत है! वे कितने ही अमीर हो गए हों, पर ऊपर वाले की रहमत से तो वे खाली ही रह गए।
फकीर वहीं रुक गया और फिर कभी कहीं नहीं गया। और जब उस फकीर का अंतिम क्षण आया, तो लोगों ने देखा, वह तब भी मस्ती में झूम रहा था।