{"_id":"5a9f6b114f1c1baa1b8bb062","slug":"what-is-embalming-these-chemicals-also-apply-on-sridevi-mortal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत के बाद डेड बॉडी पर क्यों लगाया जाता है लेप और इसे क्यों मानते हैं जरूरी?","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
मौत के बाद डेड बॉडी पर क्यों लगाया जाता है लेप और इसे क्यों मानते हैं जरूरी?
Wed, 07 Mar 2018 03:06 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Mar 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्या आपको मालूम है कि शव पर लेप लगाने की प्रक्रिया यानी एम्बाममेंट या एम्बामिंग क्या है? खबरों में आपने सुना होगा कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के शरीर पर लेप लगाया गया था। आगे की स्लाइड में जानें एम्बाममेंट में क्या किया जाता है और मौत के बाद लेप लगाना क्यों जरूरी होता है?
2 of 4
sridevi
जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाए और किन्हीं कारणों के चलते उसकी डेड बॉडी को लंबे समय तक रखा जाना हो, तो शव को सड़ने से बचाने के लिए इस लेप को शरीर पर लगाया जाता है। साथ ही इसे इसलिए लगाया जाता है जिससे डेड बॉडी में से बदबू न आए, कोई किसी तरह का इंफेक्शन न आए और उसे एक जगह से दूसरी जगह तक ले जाया जा सके। इस लेप को एम्बामिंग फल्यूड (Embalming fluid) कहा जाता है।
3 of 4
sridevi
एम्बामिंग फल्यूड (Embalming fluid) को कई तरह के केमिकल्स और डिसइंफेक्टेंट को मिलाकर बनाया जाता है। इसे न सिर्फ शव पर लगाया जाता है ब्लकि इंजेक्ट भी किया जाता है। एम्बामिंग फल्यूड को बनाने के लिए आमतौर पर फॉर्मलडिहाइड, ग्लुटाराल्दहाइड, मिथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है। इस सबमें सबसे ज्यादा मात्रा मेथेनॉल की होती है। इस पूरे घोल को शरीर पर लगाया जाता है, जिससे शव को सड़ने से बचाया जा सकता है। क्योंकि शव से बैक्टीरिया का संक्रमण होता है, जिस वजह से उसमें से बदबू आने लगती है और शरीर में से बैक्टीरिया निकलते हैं, जो दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sridevi
लेप लगाने से मृत शरीर में मौजूद डिसइंफेक्टेंट बाकी बैक्टीरिया को भी मार देते हैं। यह शरीर को बैक्टीरिया का खाना बनने से रोकने में मदद करता है। आपको बता दें कि इसलिए बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के शरीर पर भी इस लेप को लगाया गया था क्योंकि उनकी मौत के बाद भारत आते-आते उनके मृत शरीर को 72 से ज्यादा का वक्त लगा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।