फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 मार्च के बाद भूलकर भी न करें कोई शुभ काम, ये दो ग्रह बन रहे हैं इसका कारण

Mon, 05 Mar 2018 07:37 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Mar 2018 07:37 AM IST
विज्ञापन
malmas start from 14th march 2018 do not asupicious work done one month

हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ ग्रह और नक्षत्र देखने की परंपरा होती है। 14 मार्च की रात से आगे एक महीने के लिए सभी तरह के शुभ कार्यो पर विराम लग लगने वाला है, क्योंकि 14 मार्च से मलमास का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष में मलमास के महीने में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप कोई शुभ कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश या फिर कोई नई संपत्ति खरीदने को सोच रहे हैं तो 14 मार्च से पहले कर लें। दरअसल जब मलमास का महीना प्रारम्भ होता है तो इस दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जा सकता है।

malmas start from 14th march 2018 do not asupicious work done one month
क्या होता है मलमास

सूर्य सभी 12 राशियों में एक-एक महीने के लिए सभी राशियों में अपनी चाल बदलता है। सूर्य जब जब गुरु की राशियों धनु और मीन राशि में आता है तो इसे मलमास कहा जाता है। सभी शुभ कार्यों के सूर्य और गुरु का शुभ स्थिति में होना आवश्यक होता है। विवाह के लिए वर को सूर्य का प्रभाव और वधू के लिए गुरु का बलवान होना जरूरी होता है तभी विवाह का शुभ मुहूर्त निकलता है। सूर्य के मीन राशि में गोचर से उसका तेज प्रभावित होने लगता है साथ ही बृहस्पति का बल भी कम होने लगता है। इसलिए जब तक सूर्य मीन राशि में गोचर करता है उस  एक माह के दौरान शुभ कार्य बंद हो जाता है।

malmas start from 14th march 2018 do not asupicious work done one month

मलमास को शुभ कार्यों के लिए अच्छा समय नहीं माना जाता है। 14 मार्च 2018 को रात में 11 बजकर 42 मिनट से सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर होने के साथ ही मलमास की शुरुआत हो जाएगी। 14 अप्रैल 2018 को समाप्त होगा और इसके बाद ही शुभ कार्यों की शुरुआत की जा सकेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed