फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Vivek provides knowledge to the ignorant creatures

तब मनुष्य धन वैभव त्यागकर वैरागी बन जाता है

Tue, 25 Mar 2014 12:36 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 25 Mar 2014 12:36 PM IST
विज्ञापन
Vivek provides knowledge to the ignorant creatures

भगवान श्रीराम समय-समय पर अपने गुरुदेव वशिष्ठ जी के आश्रम में जाकर उनका सत्संग किया करते थे। एक दिन सत्पुरुषों के सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महर्षि वशिष्ठ ने कहा, जिस प्रकार दीपक अंधकार का नाश करता है, उसी प्रकार विवेक-ज्ञान संपन्न महापुरुष हृदय स्थित आनंदरूपी अंधकार को हटा देने में सक्षम होते हैं।

विज्ञापन


इसलिए सभी धर्मग्रंथों में प्रतिदिन किसी-न-किसी सत्पुरुष के सत्संग तथा शास्त्रों के स्वाध्याय पर बल दिया गया है। महर्षि वशिष्ठ ने आगे कहा, विवेकी महापुरुष इंद्रियनिग्रही, परम विरक्त तथा हर क्षण ब्रह्म का चिंतन करने वाले होते हैं।
विज्ञापन


जिनमें तमोगुण का सर्वथा अभाव है, जो रजोगुण से रहित हैं, जिनमें संसार के प्रति वैराग्य सुदृढ़ हो जाता है, ऐसे सत्पुरुषों का सान्निध्य बड़े पुण्य से प्राप्त होता है। आनंदस्वरूप आत्मा की अनुभूति हो जाने से साधक धन-संपत्ति, भोग-वैभव त्याग देने को तत्पर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम ने पूछा, गुरुवर, ऐसे महापुरुष का सर्वोत्कृष्ट गुण क्या होता है? वशिष्ठ बताते हैं, उसका नाम है, विवेक। विवेक अधिकारी पुरुष की हृदयरूपी गुफा में ऐसे स्थित हो जाता है, जैसे निर्मल आकाश में चंद्रमा। विवेक ही अज्ञानी जीव को ज्ञान प्रदान करता है।

ज्ञानस्वरूप आत्मा ही सबसे बड़ा परमेश्वर है। ज्ञानरूपी चिदात्म सूर्य का उदय होते ही संसाररूपी रात्रि में विचरता हुआ मनरूपी पिशाच नष्ट हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed