फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   unique honesty of an auother

क्या आप भी इनकी तरह इनाम लेने से इनकार कर पाएंगे

Tue, 04 Feb 2014 04:45 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 04 Feb 2014 04:45 PM IST
विज्ञापन
unique honesty of an auother

रामनरेश त्रिपाठी यशस्वी साहित्यकार थे। जौनपुर में पढ़ते समय उनकी भेंट एक महात्मा से हुई। किशोर रामनरेश ने महात्मा से पूछा, धर्म का सार क्या है? महात्मा ने कहा, सदाचार ही धर्म का सार है। सत्य और ईमानदारी का जीवन जीने वाला ही सच्चा भगवद्भक्त है। यह सुनकर उन्होंने संकल्प ले लिया कि वह हमेशा सदाचार का पालन करेंगे।

विज्ञापन


त्रिपाठी जी को अर्थोपार्जन के लिए कोलकाता जाना पड़ा। एक मारवाड़ी सेठ की दुकान पर उन्हें काम  मिला। एक दिन दुकानदार अपनी दुकान की गद्दी पर 600 रुपये भूलकर घर चला गया।
विज्ञापन


सुबह उसे जब यह बात याद आई, तो वह भागा-भागा दुकान पर पहुंचा, पर वहां पैसे नहीं थे। नियत समय पर त्रिपाठी जी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने जेब से रुपये निकाले और सेठ को देते हुए कहा, आप ये रुपये भूल गए थे। इन्हें गिन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेठ उनकी ईमानदारी देखकर हतप्रभ था। इनाम के रूप में उसने उन्हें कुछ रुपये देने चाहे, तो त्रिपाठी जी ने कहा, ईमानदारी और परिश्रम से धनोपार्जन करना मानव धर्म है। मैंने धर्म का पालन किया है, तो इनाम क्यों लूं?


कुछ समय बाद त्रिपाठी जी को साहित्यप्रेमी सेठ रामदयाल नेवटिया ने शेखावटी (राजस्थान) बुलवा लिया। उन्हें विद्यालय में शिक्षण कार्य सौंपा गया। सेठ ने उनसे अनुरोध किया कि वह स्कूली बच्चों के गायन के लिए एक प्रार्थना लिखें। वहीं उन्होंने हे प्रभु आनंददाता ज्ञान हमको दीजिए... जैसा लोकप्रिय गीत लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed