फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   truth is beyond the words

बिना पढ़े लिखे बड़े-बड़े ग्रंथों का अर्थ कैसे समझ लेते हैं यह?

Wed, 24 Sep 2014 09:18 AM IST
ताओ उपनिषद से
ताओ उपनिषद से Updated Wed, 24 Sep 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
truth is beyond the words

जापान की प्रसिद्ध बौद्ध भिक्षुणी वू जिंकांग तब अपने गुरु आचार्य हुइनेंग के आश्रम में ध्यान और स्वाध्याय कर रही थीं। साधना के क्रम में वह महापरिनिर्वाण सूत्र का नियमित पारायण करती थीं। उस सूत्र के कई अंशों के अर्थ उन्हें समझ नहीं आ रहे थे। आचार्य ने कहा हुआ था कि महापरिनिर्वाण सूत्र का पारायण करना है और उसके अर्थ भी समझना है।

विज्ञापन


कोई अंश समझ में नहीं आए और पारायण करते-करते बुरी तरह थक जाओ, तो मुझे बताना। भिक्षुणी वू जिंकांग ने एक दिन अपने गुरु से पूछा, सूत्र में कही कई बातों को समझ नहीं पा रही हूं। मुझे उनके बारे में बताएं।
विज्ञापन


पढ़ें,समय कम हो तब दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें?


हुइनेंग ने कहा, मुझे पढ़ना नहीं आता है। अगर तुम मुझे समझ नहीं आ रहे अंश पढ़कर सुना दो, तो शायद मैं तुम्हें उनका अर्थ बता पाऊं। भिक्षुणी को आश्चर्य हुआ कि गुरु लिखना-पढ़ना नहीं जानते, फिर भी महापरिनिर्वाण सूत्र जैसे गूढ़ ग्रंथ का अर्थ समझाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आखिरकार पूछ ही लिया, आपको लिखना-पढ़ना नहीं आता, फिर भी आप इन गूढ़ शास्त्रों का ज्ञान कैसे आत्मसात कर लेते हैं? हुइनेंग ने आकाश की तरफ उंगली उठाई और चंद्रमा की ओर इशारा करते हुए कहा, मेरी उंगली की सीध में तुम्हें क्या दिखाई देता है? भिक्षुणी ने कहा, चंद्रमा।


पढ़ें,नवरात्र में माता की प्रसन्नता के लिए रखें वास्तु का ध्यान

मगर उंगली चंद्रमा नहीं है। चंद्रमा को देखने के लिए दृष्टि को उंगली के परे ले जाना पड़ता है। ऐसा ही है न, गुरु ने बताया। भिक्षुणी ने हामी भरी। हुइनेंग ने बोलना जारी रखा, सत्य शब्दों पर आश्रित नहीं होता। सत्य आकाश में दीप्तिमान चंद्रमा की भांति है, और शब्द हमारी उंगली हैं। इसलिए उंगली से इशारा करके आकाश में चंद्रमा की स्थिति आसानी से बताई जा सकती है। वू की जिज्ञासा का समाधान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed