{"_id":"d313636aec8e3f3f9adbfdefb7960cfe","slug":"truth-beyond-past-and-future-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान बेटी के पिता ने युवक को इसलिए नहीं बताया समय?","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
जवान बेटी के पिता ने युवक को इसलिए नहीं बताया समय?
ओशो
Updated Tue, 07 Oct 2014 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक वृद्ध व्यक्ति हवाई जहाज से न्यूयॉर्क जा रहा था। उस जहाज में एक युवक सवार हुआ। युवक के बैग को देखकर लगता था कि वह शायद किसी इंश्योरेंस कंपनी का एक्जीक्यूटिव था।
विज्ञापन
युवक को उस वृद्ध व्यक्ति के पास की सीट मिली। कुछ देर बाद उसने वृद्ध से पूछा, सर, आपकी घड़ी में कितना समय हुआ है? वृद्ध कुछ देर चुप रहा, फिर बोला, मैं नहीं बता सकता। युवक ने पूछा, क्या घड़ी नहीं है?
विज्ञापन
वृद्ध ने कहा, घड़ी तो है, लेकिन मैं थोड़ा आगे का भी विचार कर लेता हूं, तभी कुछ करता हूं। बात युवक की समझ नहीं आई। युवक को लगा कि बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कोई समस्या तो नहीं। उसने पूछा कि आप क्या विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़ें,इस गाय की राम भक्ति देखकर आप हैरान रह जाएंगे
वृद्ध सज्जन ने कहा कि आगे की बात जो मैं समझ रहा हूं, वह यह है कि अभी तुम पूछोगे ‘कितना बजा है’ और मैं बता दूंगा। फिर हमारे बीच बातचीत शुरू हो जाएगी। फिर तुम पूछोगे, आप कहां जा रहे हैं? मैं कहूंगा, न्यूयॉर्क जा रहा हूं। तुम कहोगे, मैं भी जा रहा हूं। आप किस इलाके में रहते हैं। तो मैं अपना इलाका बताऊंगा।
संकोचवश मुझे तुमसे कहना पड़ेगा कि यदि कभी वहां आओ, तो मेरे यहां भी आ जाना। मेरी लड़की जवान और सुंदर है। तुम घर आओगे, तो निश्चित ही उसके प्रति आकर्षित हो जाओगे। तुम उससे फिल्म देखने चलने के लिए कहोगे और वह भी राजी हो जाएगी।
पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 6 अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक
और एक दिन मुझे विचार करना पड़ेगा कि मैं अपनी लड़की की शादी एक बीमा एजेंट से करने के लिए हामी भरूं या नहीं, क्योंकि मुझे बीमा एजेंट पसंद नहीं। इसलिए मुझसे समय मत पूछो।”
जो अतीत और भविष्य में भटकता है, वह सपने देख सकता है, स्मृतियों में खो सकता है, लेकिन सत्य से उसका साक्षात कभी संभव नहीं है।