{"_id":"65f0f8ea2aff4959ab44dc1547e07146","slug":"time-is-money-do-not-waste-it-in-vain-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी जानिए, महात्मा गांधी के जीवन की अनोखी घटना","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
आप भी जानिए, महात्मा गांधी के जीवन की अनोखी घटना
महादेव देसाई
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन साबरमती आश्रम के पास के किसी गांव के लोग महात्मा गांधी के पास आए और कहने लगे, बापू, हमने अपने गांव में एक सभा का आयोजन किया है। आप समय निकाल कर आएं और हमारा मार्गदर्शन करें, तो बड़ी कृपा होगी। गांधी जी ने अगले दिन के लिए निर्धारित अपने कार्यक्रमों को देखा और पूछा, यह कार्यक्रम कितने बजे प्रस्तावित है। एक कार्यकर्ता बोला, हमने चार बजे निश्चित किया है।
विज्ञापन
गांधी जी के कार्यक्रमों में अगले दिन चार बजे कोई व्यस्तता नहीं थी, सो उन्होंने कार्यक्रम में जाने की स्वीकृति दे दी। कार्यकर्ता बोला, बापू, कल मैं एक घंटा पूर्व गाड़ी भेज दूंगा, ताकि आपको कष्ट न हो। गांधी जी बोले, ठीक है, मैं निश्चित समय पर तैयार रहूंगा।
विज्ञापन
अगले दिन जब पौने चार बजे तक कोई नहीं पहुंचा, तो गांधी जी चिंतित हो गए और सोचने लगे कि यदि वह समय पर नहीं पहुंचेंगे, तो लोग क्या कहेंगे? उनका समय व्यर्थ में नष्ट होगा। गांधी जी ने एक उपाय सोचा और उस पर अमल किया।
विज्ञापन
कुछ समय पश्चात वह कार्यकर्ता गाड़ी लेकर गांधी जी को लेने आश्रम पहुंचा, तो गांधी जी वहां नहीं थे। उसे बड़ा आश्चर्य हुआ। वह वापस लौट गया, और जब वह सभा स्थल पर पहुंचा, तो देखा कि गांधी जी भाषण दे रहे थे और सभी लोग उन्हें तन्मयता से सुन रहे थे। भाषण के उपरांत वह गांधी जी से मिला, और उनसे बोला, मैं आपको लेने आश्रम गया था, मगर आप वहां नहीं मिले, फिर आप यहां तक कैसे पहुंचे?
गांधी जी ने कहा, जब आप पौने चार बजे तक नहीं पहुंचे, तो मुझे चिंता हुई। इसलिए मैंने साइकिल उठाई और उसे चलाते हुए यहां पहुंच गया। यह सुनकर वह कार्यकर्ता बहुत शर्मिंदा हुआ। उसे समझाते हुए गांधी जी ने कहा, समय धन है, इसे व्यर्थ मत गंवाओ।