फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Thus began dying and kill

इस तरह पहली बार कलियुग ने दुनिया में कदम रखा

Fri, 13 Jun 2014 10:59 AM IST
वेद व्यास
वेद व्यास Updated Fri, 13 Jun 2014 10:59 AM IST
विज्ञापन
Thus began dying and kill

एक बार देवलोक में मंथन हुआ कि सृष्टि का निर्माण तो पूरा हुआ, लेकिन निर्मित जीवों का विनाश कैसे हो? करोड़ों किस्म के जीव-जंतु, वृक्ष-वनस्पति, मैदान, पर्वत, नदी-तालाब, ग्रह-नक्षत्र, तारे और ज्ञात-अज्ञात वस्तुओं का तो जन्म हो गया, लेकिन मृत्यु भी तो जरूरी है। कोई भी शक्ति यह जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं थी।

विज्ञापन


अंत में काल को उपाय निकालने को कहा गया। उन्होंने निश्चित किया कि पाप को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए। चारों युगों में से तीन- सतयुग, त्रेता और द्वापर ने पाप को प्रश्रय देने से ही मना कर दिया, लेकिन कलियुग ने उत्सुकता दिखाई।
विज्ञापन


पढ़ें,गुरू आ रहे कर्क राशि में, अगला एक साल कैसा रहेगा आपके लिए?


इसका प्रयोग दिखाते हुए कलि ने दो मित्रों का घर दिखाया। धरती पर मौजूद उन मित्रों के घर में अन्न का अभाव था। कई दिन से बच्चे भूखे थे, इसलिए दोनों मित्र शिकार की तलाश में जंगल की तरफ चल पड़े। देर शाम उन्हें एक शिकार हाथ लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत जीव के पास एक सिक्का भी पड़ा था। शिकार और सिक्का पाकर दोनों के चेहरे चमक उठे। एक ने दूसरे से कहा कि इस सिक्के से बाजार से कुछ खाने को ले आओ, ताकि भूख-प्यास मिटे। एक बाजार चला गया और दूसरा जंगल में पेड़ के नीचे शिकार के पास बैठ गया।

पढ़ें,ग्रह बताते हैं किसकी मृत्यु के समय कैसी स्थिति होगी


बाजार से उसने लड्डू खरीदे। अचानक उसे ख्याल आया कि अगर मैं अपने मित्र को मार दूं, तो शिकार और सिक्का, दोनों मेरा ही होगा। यह सोचकर उसने लड्डू में जहर मिला दिया। दूसरे मित्र ने सोचा कि बाजार से आ रहे मित्र को क्यों न मार दूं।

फिर सब कुछ मेरा ही हो जाएगा। उसे अपना मित्र जैसे ही आता दिखाई दिया, उसने तीर चला दिया। मित्र वहीं ढेर हो गया। उसके मर जाने के बाद वह लड्डू खाने के लिए बैठा। जैसे ही उसने लड्डू खाए, उसके भी प्राण पखेरू उड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed