फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The ego does not grow up learning

इस घटना से जानिए, बॉस और शिक्षक ऊंची कुर्सी पर क्यों बैठते हैं

Thu, 18 Dec 2014 03:17 PM IST
अनाम स्वामी
अनाम स्वामी Updated Thu, 18 Dec 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
The ego does not grow up learning

राजा त्रिविक्रम को पढ़ने-लिखने का बहुत शौक था। इसके लिए उन्होंने एक शिक्षक की व्यवस्था की। शिक्षा लेते-लेते कई महीने बीत गए, मगर कोई लाभ नहीं हुआ। गुरु तो खूब मेहनत करते थे, परंतु त्रिविक्रम को कोई फायदा नहीं हो रहा था। वह परेशान था। गुरु की प्रतिभा और योग्यता पर सवाल उठाना भी गलत था, क्योंकि वह एक प्रसिद्ध और योग्य गुरु थे। अंत में एक दिन रानी ने त्रिविक्रम को सलाह दी कि आप इस सवाल का जवाब गुरु जी से ही पूछें।

विज्ञापन


त्रिविक्रम ने हिम्मत करके गुरु जी से पूछा, गुरुवर, महीनों से मैं आपसे शिक्षा ग्रहण कर रहा हूं, पर मुझे लाभ नहीं हो रहा है। ऐसा क्यों है? गुरु ने शांत स्वर में जवाब दिया, राजन इसका कारण बहुत ही सीधा-सा है। राजा ने उत्सुकता से उनकी तरफ देखा।
विज्ञापन


पढ़ें,रूपवती पत्नी के व्याभिचार का इस तरह हुआ पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरु मे कहना जारी रखा, बात बहुत छोटी-सी है, पर आपने कभी इस पर गौर नहीं किया। ‘बड़े’ होने के अहंकार के कारण आप सीख नहीं पा रहे हैं। यह बड़प्पन का भाल ही आपके मन में सीखने का भाव उत्पन्न नहीं होने दे रहा। गुरु इतना कहकर रुक गए। उन्हें लगा कि राजा को कारण समझ में आ गया होगा।

पढ़ें,सच साबित हुईं 2014 की यह 9 भविष्यवाणियां


लेकिन त्रिविक्रम अब भी गुरु की ओर देख रहे थे। इस पर गुरु ने अपनी बात आगे बढ़ाई, यह सही है कि आप एक राजा हैं। पद और प्रतिष्ठा में मुझ से बड़े हैं, परंतु यहां मेरा और आपका रिश्ता गुरु-शिष्य का है। गुरु होने के नाते मेरा स्थान आपसे उंचा होना चाहिए, पर आप स्वयं ऊंचे सिंहासन पर बैठते हैं और मुझे नीचे आसन पर बिठाते हैं। यही कारण है कि आपको कोई शिक्षा नहीं मिल रही। आप राजा हैं, इसलिए मैं यह बात आपसे नहीं कह पा रहा था।
त्रिविक्रम को अपनी भूल का एहसास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed