फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   The cause of craving is pain

इस कारण को जान लीजिए जीवन में कभी दुखी नहीं रहेंगे

Thu, 13 Feb 2014 08:16 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 13 Feb 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
The cause of craving is pain

तेईसवें तीर्थंकर पार्श्वनाथ काशी नरेश राजा विश्वसेन के पुत्र थे। पिता ने सोलह वर्ष की आयु में ही उन्हें सत्ता सौंप दी, लेकिन कुछ ही वर्षों में सांसारिक सुखों से उन्हें विरक्ति होने लगी।

विज्ञापन


एक दिन उन्होंने पिता से कहा, मैंने काफी समय तक राजा के रूप में सांसारिक सुख-सुविधाओं का उपभोग किया है, फिर भी सुख के प्रति तृष्णा का क्षय नहीं हो पाया। जिस प्रकार ईंधन से अग्नि की ज्वाला का शमन नहीं होता, उसी प्रकार सुखोपयोग से तृष्णा की वृद्धि ही होती है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, उपभोग के समय हमें जो सुख रुचिकर दिखाई देते हैं, वे दुख के रूप में सामने आते हैं। अतः अब मैं इन भ्रामक सुखों से ऊबकर जीवन सार्थक करने के लिए वन जाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपद छोड़ने के बाद वन गमन करने से पूर्व पार्श्वनाथ ने उपदेश देते हुए कहा, जीव इंद्रिय लोलुपता की संतुष्टि के लिए दुख के सागर में गोते लगाता रहता है, सत्कर्मों का त्यागकर दुष्कर्मों की ओर प्रवृत्त हो जाता है। लोभ, लालच, राग, द्वेष, चोरी, परस्त्रीगमन और अन्य कई प्रकार के पापों के मूल में मनुष्य की तृष्णा ही विद्यमान है।


सांसारिक सुख से विरत होने वाले परम संत पार्श्वनाथ ने तीस वर्ष की आयु में ही सभी शास्त्रों का सार ज्ञान ग्रहण कर लिया था। वह सामेदा की पहाड़ी पर साधनारत रहे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन लोगों को सत्कर्मों की ओर उन्मुख करने में बिताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed