फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Strategy is important, not performance

एक महत्वपूर्ण बात जो हर बॉडी बिल्डर को याद रखनी चाहिए

Wed, 26 Aug 2015 10:58 AM IST
संकलित
संकलित Updated Wed, 26 Aug 2015 10:58 AM IST
विज्ञापन
Strategy is important, not performance

बयासी वर्षीय वांग त्सिंग अर्जेंटीना में रहते हैं। इस उम्र में भी वह चीन के युवाओं को मार्शल आर्ट 'ताई ची' सिखाते हैं। ताई ची एक प्राचीन मार्शल आर्ट है, जिसमें अनेक शारीरिक क्रियाएं करते समय सांस पर नियंत्रण रखा जाता है। यह सिर्फ मार्शल आर्ट ही नहीं है, बल्कि योग की भी एक पद्धति है। इसका अभ्यास करने वाले सुघड़ शरीर के साथ स्थिर और सुदृढ़ मन के भी स्वामी होते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें,मेंहदीपुर बालाजी की यह 14 बातें जानकर ही जाएं बालाजी के दरबार में


वांग त्सिंग ने इस आर्ट में कई बदलाव या सुधार किए। एक बदलाव तो यह कि ताई-ची आर्ट में पहले रंगीन बेल्टों का उपयोग होता था। त्सिंग ने उसे बंद किया और सीधे-सादे बेल्टों का चलन शुरू किया। तरह तरह के रंग वाले बेल्ट योद्धा के स्तर और कौशल को व्यक्त करते थे। अब सभी योद्धाओं और अभ्यासियों के पास एक ही जैसे बेल्ट थे। यानी वे सभी समान थे।
विज्ञापन


हथेली में हों ऐसी 10 रेखा तो आप बनते हैं करोड़पति, देखिए क्या आपकी हथेली मे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिष्य ने वांग त्सिंग से पूछा, दूसरी सभी मार्शल आर्ट पद्धतियों में योद्धा का स्तर दिखाने के लिए अलग अलग रंगीन बेल्टों का प्रयोग किया जाता है। ताई ची में यह क्यों मना है? वांग ने उत्तर दिया, यदि तुम्हारे पास धन हो, तो तुम उसे हाथ में लेकर घूमते हो या उसे अपनी जेब में संभालकर रखते हो?


उस शिष्य ने कहा, जेब में रखते हैं। तब वांग त्सिंग ने फिर पूछा, और यदि धन बहुत अधिक हो, तो उसे भी अपनी जेब में ठूंसकर ही रखोगे? शिष्य ने कहा, नहीं, जेब में ठूंसकर नहीं रखेंगे, बल्कि उसे संभालकर तिजोरी या बैंक में रख देते हैं।

अब वांग त्सिंग ने कहा, सभी को दिखनेवाली बड़ी-सी बेल्ट पहनकर घूमने में क्या तुक है? कौशल और रणनीति सबको यह बता देती है कि तुम्हारी सीमा और क्षमता क्या है। प्रवीण योद्धा यह भलीभांति जानता है कि रणनीति महत्वपूर्ण है, प्रदर्शन नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed