फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   story swarg offer reject

स्वर्ग ले जाने आए देवदूत, कहा पृथ्वी पर रहूंगा

Fri, 22 Nov 2013 01:40 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 22 Nov 2013 01:40 PM IST
विज्ञापन
story swarg offer reject

महर्षि मुद्गल परम विरक्त, घोर तपस्वी तथा सेवा भावी थे। वह धर्मशास्त्रों के स्वाध्याय और भगवद्भजन में लगे रहते थे। वहे खेतों में छोड़े गए अनाज को इकट्ठा कर उनसे अपनी भूख मिटाते थे और कई-कई दिनों के उपवास के अभ्यस्त थे।

विज्ञापन

 
एक बार की बात है। उपवास के अगले दिन वह व्रत पारण करने वाले थे कि अचानक एक दीन-हीन व्यक्ति आ पहुंचा। उसने गिड़गिड़ाते हुए कहा, मैं भूख से व्याकुल हूं। कुछ खाने को देने की कृपा करें। महर्षि ने अपने लिए बनाई रोटियां अतिथि के सामने परोस दीं।
विज्ञापन


पढ़ें, भूखे व्यक्ति को भोजन कराने का पुण्य
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तृप्त होकर लौट गया। उन्होंने दोबारा रोटियां सेकीं और भगवान को भोग लगाने के बाद जैसे ही खाने के लिए बैठे कि एक अन्य भूखा व्यक्ति आ पहुंचा। उन्होंने अपना भोजन खुशी-खुशी उसे भेंट कर दिया। यह क्रम कई बार दोहराया गया। हर बार उन्होंने स्वयं भूखा रहकर अतिथि को भोजन कराया।


अचानक सामने देवदूत प्रकट हुआ। उसने कहा, अनूठे अतिथि सत्कार के पुण्यों के कारण आपको स्वर्गलोक ले जाने आया हूं। महर्षि ने देवदूत से पूछा, स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक में क्या अंतर है? देवदूत ने कहा, स्वर्गलोक भोग भूमि है,जबकि पृथ्वीलोक कर्मक्षेत्र। यहां कर्म द्वारा ज्ञान का उदय होता है। ज्ञान और भक्ति के बल पर स्वाभाविक रूप से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

पढ़ें,जब मौत को मात दे दी उस महान व्यक्ति ने


महर्षि मुद्गल ने अत्यंत आदरपूर्वक देवदूत को वापस लौटाते हुए कहा, मुझे स्वर्ग भोग की कोई आकांक्षा नहीं। मैं पृथ्वीलोक में रहकर ही साधना भक्ति करता रहूंगा। देवदूत आश्चर्यचकित होकर महर्षि को देखता रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed