फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   some secrets to learn

जानिए कैसे, रास्ते में दूरी बताने वाले पत्थर से सीखा गणित

Mon, 28 Sep 2015 12:33 PM IST
संतराम
संतराम Updated Mon, 28 Sep 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
some secrets to learn

बालक ईश्वरचंद्र अपने पिता ठाकुरदास के साथ वीरसिंह नामक गांव से कलकत्ता (अब कोलकाता) जा रहे थे। गांव से कलकत्ता तक पक्की सड़क थी। जब वे काफी दूर निकल गए, तो बालक का ध्यान जमीन में गड़े पत्थर की ओर गया, जिस पर काला-काला कुछ लिखा था। बालक ने उसे देखकर पूछा, पिताजी स्थान-स्थान पर ये पत्थर जमीन में क्यों गड़े हैं?

विज्ञापन


पिता ने समझाया, बेटा यह मील का पत्थर है। इससे किसी स्थान की दूरी ज्ञात होती है। इस पत्थर पर अंग्रेजी में लिखा है कि कलकत्ता यहां से ग्यारह मील है। लगभग दस मील की यात्रा बातचीत में निकल गई। मील का पत्थर आता और वह बालक यह पूछ लेता, पिताजी यह क्या लिखा है? इस प्रकार अंग्रेजी के अंकों की बनावट उसके मस्तिष्क में जमती जा रही थी और यात्रा के पूर्ण होने तक उसे अंग्रेजी की गिनती का पूरा अभ्यास हो गया।
विज्ञापन


शाम तक पिता-पुत्र कलकत्ता पहुंच गए और सेठ जगदुर्लभसिंह के यहां ठहरे। सुबह वे दोनों सेठ की दुकान पर गए। वहां सेठ ने ठाकुरदास को कुछ हिसाब मिलाने के लिए दिया। वह बालक भी पास में बैठकर सारा हिसाब देखता रहा। पिता ने जब हिसाब करके सेठ को वापस कर दिया, तो ईश्वरचंद्र ने कहा, पिताजी, यह हिसाब मुझे भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक की बात सेठ ने सुनी, तो वह ठाकुरदास से पूछ बैठा, क्या आपके बेटे ने कहीं अंग्रेजी की शिक्षा भी ली है?

नहीं, ठाकुरदास का कहना था। जब यह एकाग्रचित्त होकर किसी कार्य को समझने का प्रयास करता है, तो उसे सीखने में देर नहीं लगती। इस प्रतिभा का कारण पूछने पर बालक ने कहा, पूरा ध्यान देने पर कठिन से कठिन कार्य भी सरल हो सकता है।

यही बालक बाद में ईश्वरचंद्र विद्यासागर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed