फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Simplicity and fun of childhood is also important

आखिर होशियार और ज्ञानी बच्चे बड़े होकर असफल कैसे हो जाते हैं?

Thu, 28 Aug 2014 11:26 AM IST
चीन की एक किंवदंती
चीन की एक किंवदंती Updated Thu, 28 Aug 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
Simplicity and fun of childhood is also important

चीन के झियांग इलाके में बड़ी अराजकता छाई हुई थी। वहां के दार्शनिक कन्फ्यूशियस तब अपने शिष्यों के साथ लंबी यात्रा पर निकले। इस यात्रा का मकसद अराजकता का हल ढूंढना नहीं था। मगर कोई मौका मिलता, तो उस पर बात जरूर की जाती थी।

विज्ञापन


एक दिन किसी गांव में रहनेवाले एक बुद्धिमान बालक के बारे में कन्फ्यूशियस ने सुना। वह तुरंत उससे मिलने जा पहुंचे। उन्होंने बालक से पूछा, दुनिया में बहुत असमानताएं और भेदभाव हैं। इन्हें हम किस प्रकार दूर कर सकते हैं?
विज्ञापन


पढ़ें,खुद ही जान लीजिए आपकी कुल आयु कितनी है
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा करने की जरूरत ही क्या है, उस बालक ने जवाब दिया। थोड़ा रुककर वह फिर बोला, यदि हम पर्वतों को तोड़कर समतल कर दें, तो पक्षी कहां रहेंगे? यदि हम नदियों और सागर को पाट दें, तो मछलियां कैसे जीवित रहेंगी?

दुनिया इतनी विशाल है कि इन असमानताओं का उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वह अपने हिसाब से चलती ही रहती है। जो चीजें किसी हिसाब से चलती रहती है, उसे बदलने पर दिक्कतें ही पेश आएंगी।


पढ़ें,गणेश जी अपने हाथों में दांत क्यों रखते हैं, जानकर हैरान रह जाएंगे

कन्फ्यूशियस के शिष्य उस बालक की बात सुनकर बहुत प्रभावित हुए। पर कन्फ्यूशियस ने कहा, बहुत से बच्चे देखे हैं, जो खेलने-कूदने में मन लगाने के बजाय दुनिया को समझने की कोशिश करते हैं। उन प्रतिभाशाली बच्चों ने आगे जाकर अपने जीवन में कुछ खास नहीं किया। यह कहकर कन्फ्यूशियस ने शिष्यों से पूछा, क्या तुम्हे ऐसा कोई व्यक्ति याद है, जो बचपन की प्रतिभा को बरकरार रख सका हो।

शिष्य काफी देर तक सिर खु़जाते रहे। उनके थक जाने पर गुरु ने कहा, ऐसा एक भी व्यक्ति नहीं मिलेगा। वजह सिर्फ यह है कि उन्होंने अपने बचपन की सरलता और सहज अनुत्तरदायित्व का कोई अनुभव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed