फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   shiv kumar goyal story

राम नाम का जादू, शैतान से इंसान बन गया वह

Thu, 06 Mar 2014 03:34 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 06 Mar 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
shiv kumar goyal story

प्रसिद्ध संत स्वामी सहजानंद ने धर्म प्रचार के दौरान अनुभव किया कि सौराष्ट्र के ग्रामवासी अशिक्षा के कारण मांस-मदिरा के सेवन और जुआ खेलने जैसे दुर्गुणों में लिप्त हैं। उन्होंने अपने शिष्यों को घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के सुधार के लिए प्रयत्न करने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन


स्वामी जी के आदेश से गुणातीतानंद तथा कृपानंद स्वामी अन्य साधुओं के साथ सौराष्ट्र के सावर गांव पहुंचे। उन्हें पता चला कि गांव का जमींदार धन के अहंकार में मदमस्त होकर ग्रामीणों का शोषण करता है। वह नहीं चाहता कि गांव में विद्यालय बने। उसे भय था कि किसानों के बच्चे यदि पढ़ने लगे, तो वे आगे चलकर अपना शोषण नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


संतों की टोली का गांव के धर्मपरायण किसान मीठा साकरिया ने स्वागत किया। जमींदार को जब यह पता चला कि कुछ साधु नशे की लत छुड़ाने आए हैं, तो उसने लठैतों द्वारा साधुओं को आतंकित कर खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधुओं की मंडली ने एक वृक्ष के नीचे डेरा जमा लिया और जमींदार की बुद्धि की शुद्धि के लिए राम नाम का जाप करना शुरू किया। जमींदार को जब यह पता चला, तो वह वहां भी आ धमका। उसने स्वामी जी से पूछा, राम नाम का जाप आप किस उद्देश्य से कर रहे हैं?


उन्होंने उत्तर दिया, तुम्हें शैतान से मानव बनाने के लिए। हम यह भी चाहते हैं कि ईश्वर तुम्हें एक आदर्श संतान दें। यह सुनकर जमींदार पानी-पानी हो गया, फिर उसने पूरे गांव में शिक्षा और सदाचार की अलख जगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed