फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Search the best guru brings the desired diversion

गुरु के कहने पर पत्नी की हत्या, इसे पाप कहेंगे या पुण्य

Mon, 22 Sep 2014 11:20 AM IST
माता अमृतानंदमयी
माता अमृतानंदमयी Updated Mon, 22 Sep 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
Search the best guru brings the desired diversion

नित्यास्वामी के बचपन की घटना है। तब उसने भजन-ध्यान शुरू किया ही था। किसी ने कहा कि योग्य गुरु के मार्गदर्शन में साधना करने से जल्दी प्रगति होती है। सो वह गुरु की खोज में निकला।

विज्ञापन


ऐसे गुरु की खोज में, जो उसे उसकी इच्छाओं और वासनाओं के अनुसार जीने का परामर्श दे। किंतु इसके लिए कोई सिद्ध संन्यासी तैयार नहीं हुआ, क्योंकि गुरु नियमों का पालन करने को कहते, तो नित्या तुरंत कह देता कि ऐसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन


पढ़ें,साप्ताहिक राशिफलः 22 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक


थक-हारकर वह एक वृक्ष के नीचे बैठकर सोचने लगा, किसी का दास नहीं बनना चाहिए। परमात्मा जैसे प्रेरित करें, वैसे ही करना चाहिए। यह निश्चय करते ही एक ऊंट उसके सामने आकर खड़ा हो गया। नित्या ने सोचा कि इस ऊंट को ही गुरु बना लूं, तो अच्छा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने ऊंट को गुरु मान लिया। ऊंट से उसने पूछा, गुरु, तुम्हें घर ले चलूं? ऊंट ने सिर हिला दिया। वह उसे घर ले आया। कुछ दिन बीतने पर वह ऊंट के पास जाकर कहने लगा, गुरु, मैं एक लड़की से प्रेम करता हूं, उससे शादी कर लूं? ऊंट ने सिर हिला दिया। फिर एक दिन वह बोला, गुरु जी, मेरे बच्चे नहीं हैं, मेरे घर-आंगन में कुछ बच्चे खेलने लगें तो...?

पढ़ें,नवरात्र कलश स्थापन का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

ऊंट ने फिर सिर हिलाया। वह पिता बना, तो पूछने लगा, गुरु जी, दोस्त उत्सव मनाने के लिए कह रहे हैं। उसमें मदिरा भी पिएंगे। अपने मित्रों के साथ मदिरा पान मुझे भी करना होगा। ऊंट ने फिर सिर हिलाया। उस दिन के बाद से नित्या को शराब पीने की आदत लग गई।


उसका पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा। एक दिन वह ऊंट से बोला, मेरी पत्नी दिन-रात मुझसे झगड़ती रहती है। उसकी हत्या कर दूं? ऊंट ने सिर हिला दिया और नित्या ने चाकू से पत्नी की हत्या कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed