फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   salvation of bad persons

आखिर ईसा मसीह उस पापी आदमी के घर ही क्यों गए?

Fri, 03 Jan 2014 01:02 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 03 Jan 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
salvation of bad persons

एक बार ईसा मसीह को एक ऐसे व्यक्ति ने आमंत्रित किया, जिससे लोग दुर्व्यसनी होने के कारण घृणा करते थे। ईसा खुशी-खुशी उसके घर पहुंचे और आशीर्वाद देकर लौट आए।

विज्ञापन


ईसा के शिष्यों ने कहा, आपको समाज से बहिष्कृत व्यक्ति के यहां नहीं जाना चाहिए था। ईसा ने उत्तर दिया, अच्छे व्यक्ति तो अच्छे हैं ही, उन्हें उपदेश देने की क्या जरूरत है? हमें ऐसे ही व्यक्तियों के पास जाना चाहिए, जिन्हें अच्छा बनाया जा सके।
विज्ञापन


अथर्ववेद में कहा गया है, उत देवा, अवहितं देवा उन्नयथा पुनः। उतागश्चक्रुषं देवा देव जीवयथा पुनः।। अर्थात हे दिव्य गुणयुक्त विद्वान पुरुषो, आप नीचे गिरे हुए लोगों को ऊपर उठाओ। हे देवो, अपराध और पाप करनेवालों का उद्धार करो। हे विद्वानो, पतित व्यक्तियों को बार-बार अच्छा बनाने का प्रयास करो। हे उदार पुरुषो, जो पाप में प्रवृत्त हैं, उनकी आत्मज्योति को जागृत करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी रामकृष्ण परमहंस कहा करते थे कि साधु बने व्यक्ति का धर्म है कि वह जिस समाज से प्राप्त भिक्षा से प्राणों की रक्षा करता है, उस समाज के लोगों को भक्ति और सेवा का उपदेश देता रहे।


दुर्व्यसनों में लिप्त लोगों के दुर्गुण छुड़वाना और उन्हें सच्चा मानव बनाने का प्रयास करना साधु का कर्तव्य है। यह कार्य वही संत कर सकता है, जो दुर्व्यसनों से मुक्त हो। परमहंस जी स्वयं दोषों से मुक्त थे, इसलिए वह पतितों के आमंत्रण को स्वीकार कर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed