फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   remember to god in simple life

गुरु नानक के अनुसार ऐसे लोग यमलोक के वासी बनते हैं

Tue, 01 Apr 2014 01:51 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Tue, 01 Apr 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
remember to god in simple life

गुरु नानकदेव जी कहा करते थे, किव सचियारा होइये किव कुडै तुटै पालि- यानी साधक को ऐसा सचियारा होना चाहिए कि वह हर क्षण सत्य का अनुसरण करता रहे। उसे ईश्वर के नाम के सुमिरन से मन के मैल को साफ करना चाहिए।

विज्ञापन


वह कहते हैं, बेईमानी से प्राप्त पैसा विष की तरह मन और शरीर को रोगी बनाकर नाश कर डालता है। इसलिए सच्चाई से अर्जित आय में ही भलाई है।

पढ़ें, अप्रैल महीने का राशिफल विस्तार से
विज्ञापन


गुरु जी आगे कहते हैं, साचा साहिबु, साचु नाई भाखिया भाड अपारू- यानी वह स्वामी सत्य है, उसका बखान करने के भाव अनगिनत हैं, यह जान लो कि वह सत्य रूप प्रभु ही सबकुछ है। सत्कर्म करने की प्रेरणा देते हुए वह कहते हैं, कर्म ही उत्थान-पतन का कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि सत्कर्म करोगे, तो अच्छे कहलाओगे। दुष्कर्म करोगे, तो प्रभु व समाज-दोनों की नजरों में गिर जाओगे। आंतरिक पवित्रता पर बल देते हुए गुरु जी कहते हैं, अपवित्रता तो ज्ञान व ईश्वर के नाम से ही दूर हो सकती है। मन की अपवित्रता लोभ है।

पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 6 अप्रैल तक

पराये धन और परायी स्त्री के प्रति आकर्षण आंख का अशौच है। परनिंदा सुनना, गंदी बातें सुनना कान का अशौच है। हृदय को अपवित्र विचारों से दूर रखना चाहिए। कुसंग से मन मलिन बनता है और जीव अकारण यमलोक का वासी बनता है। वही सच्चा भक्त है, जो सदाचार का जीवन बिताते हुए भी भगवान के नाम का हर क्षण सुमिरन करता रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed