फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Real condition of target

एक मंत्र याद कर लीजिए इससे हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं

Tue, 19 May 2015 11:30 AM IST
-अग्निमित्र
-अग्निमित्र Updated Tue, 19 May 2015 11:30 AM IST
विज्ञापन
Real condition of target

जापान का एक युवा तीरंदाज खुद को दुनिया का सबसे बड़ा धनुर्धर मानने लगा। जहां भी वह जाता, लोगों को मुकाबले की चुनौती देता और हराकर उनका खूब मजाक उड़ाता। एक बार उसने एक जेन गुरु बोकोशु को चुनौती दी। गुरु ने पहले तो उसे समझाना चाहा, लेकिन जब वह अपने गुमान में अड़ा ही रहा, तो बोकोशु ने चुनौती स्वीकार ली। युवक ने स्पर्धा शुरू होते ही लक्ष्य के बीचोंबीच निशाना लगाया और पहले ही तीर में बेध दिया। गुरु को अवाक देखकर वह दंभपूर्ण स्वर में बोला,'क्या आप इससे बेहतर कर सकते हैं?'

विज्ञापन


पढ़ें,बन सकते थे नायक, हालात ने बना दिया इन 5 को सबसे बड़ा खलनायक
विज्ञापन


जेन गुरु तनिक मुस्कराए और उसे लेकर एक खाई के पास गए। वहां दो पहाड़ियों के बीच लकड़ी का एक कामचलाऊ पुल बना था। पहला कदम ही रखा था कि पुल से चरमराने की आवाज आई। युवक ठिठक गया। बोकोशु आगे निकल गए और उस युवक से अपने पीछे उसी पुल पर आने के लिए कहा। जेन गुरु उसे लेकर पुल के बीचोंबीच पहुंचे और दूर एक पेड़ के तने पर निशाना लगाया। इसके बाद उन्होंने युवक से कहा-'अब तुम भी निशाना लगाओ।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, इन यूनानी देवी देवताओं के रोमांस की कहानी हैरान करती है


युवक डगमगाते कदम आगे बढ़ाते हुए पुल के बीच में पहुंचा और निशाना लगाया। लेकिन तीर लक्ष्य के आस-पास भी नहीं पहुंचा। दूसरी बार फिर कोशिश की, फिर वही हाल। युवक निराश हो गया और उसने हार स्वीकार कर ली।

जेन गुरु ने उसे निराशा में डूबा देखकर कहा,'वत्स, तुमने तीर-धनुष पर तो नियंत्रण पा लिया, पर उस मन पर तुम्हारा अब भी नियंत्रण नहीं है, जो किसी भी स्थिति में लक्ष्य भेदने के लिए जरूरी है। युवक ने पूछा कि ऐसा क्यों है? बोकोशु ने कहा, क्योंकि तुम जब तक सीख रहे थे, तुम्हारे कौशल का निखार हो रहा था। पर मन पर काबू न रख सके। नतीजा सामने है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed