फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Qualities, talents, knowledge- all are the property of God

इस रहस्य को समझ लीजिए, कभी पैसे की दिक्कत नहीं होगी

Fri, 07 Mar 2014 01:44 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 07 Mar 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Qualities, talents, knowledge- all are the property of God

धर्मशास्त्रों में कहा गया है, दातव्यं भोक्तव्यं धनविषये संचयो न कर्तव्यः यानी धन का दान दें, सदुपयोग करें, परंतु संचय न करें। पंचतंत्र में भी कहा गया है, दान, भोग और नाश- धन की ये तीन गतियां होती हैं। जो न किसी को धन देता है, न जीवन में उसका सदुपयोग करता है, उसका धन उसी प्रकार नष्ट हो जाता है, जिस प्रकार मधुमक्खियों द्वारा संचित मधु को लोग ले जाते हैं।

विज्ञापन


एक बार घनश्यामदास बिड़ला ने गांधी जी से पूछा, आपकी दृष्टि में मनुष्य को किस सीमा तक धन संचय करना चाहिए? गांधी जी ने कहा, मनुष्य को जीवन निर्वाह के लिए जितना धन आवश्यक है, उतना ही संचय करना चाहिए।
विज्ञापन


किफायत करके उतना धन जमा करना चाहिए, जो किसी तात्कालिक संकट, बीमारी आदि में काम आ सके। आवश्यकता से ज्यादा आय होने पर उस धन को समाज और राष्ट्र के काम में लगाने में ही उसकी सार्थकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धन-संपत्ति का मालिक समझ लेने के दुराग्रह से ही समाज में विषमता पनपती है, जो तरह-तरह की कलह का कारण बनती है। महर्षि अरविंद ने अपनी धर्मपत्नी मृणालिनी देवी को एक पत्र में लिखा, मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि मेरे पास जो गुण, प्रतिभा, उच्च शिक्षा/विद्या तथा धन-संपत्ति है, वह ईश्वर की है।

एक बार जब बंगाल में भयंकर अकाल पड़ा, तो स्वामी विवेकानंद ने आह्वान किया, तिजोरियां खोलकर धन पीड़ितों की सेवा में लगा दो, तभी धन सार्थक माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed