फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   power of pray

एक लड़की की प्रार्थना ने किया ऐसा चमत्कार, पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे

Fri, 03 Jul 2015 01:26 PM IST
रा. श्री.
रा. श्री. Updated Fri, 03 Jul 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
power of pray

लगभग सोलह सौ वर्ष पहले की बात है। संत स्कालस्टिका प्रत्येक वर्ष अपने भाई संत बेनडिक्ट से मिलने जाया करती थीं। दिन भर आध्यात्मिक विषय पर बात करके वह शाम को अपने स्थान को लौट जाया करती थी, क्योंकि स्कालस्टिका का यह नियम था कि वह रात में अपने मठ में ही निवास करती थीं, और बेनडिक्ट भी केसिनी की पहाड़ी पर स्थित अपने मठ में चले जाते थे।

विज्ञापन


स्कालस्टिका को केसिनी मठ में जाने की आज्ञा नहीं थी। इससे वर्ष में एक दिन बेनडिक्ट भी मठ से कुछ दूर आ जाते थे बहन से मिलने के लिए, और स्कालस्टिका भी आ जाती थी। एक साल संत स्कालस्टिका अपने भाई से मिलने गईं। उन्हें ऐसा लगा कि वह उनकी अंतिम भेंट है। मिलने पर स्कालस्टिका ने अपने भाई से प्रार्थना की, मेरी बड़ी इच्छा है कि आज आप अपने मठ में न जाएं। यह कहते-कहते उनका हृदय भारी हो चला था,और आंखों से आंसुओं की धार बहने लगी थी।
विज्ञापन


बहन, तुम ठीक कहती हो, पर मैं अपने नियम से विवश हूं। मेरे लिए मठ से बाहर रात में रहना अत्यंत कठिन है। दिन में तो हमलोगों ने भगवान की स्तुति, स्मरण और चिंतन में अपने समय का सदुपयोग किया ही है-यह कहकर संत बेनडिक्ट ने अपने साथियों के साथ केसिनी की पहाड़ी पर स्थित मठ की ओर प्रस्थान करना चाहा। भाई के दृढ़ निश्चय से स्कालस्टिका का गला भर आया। वह मन में भगवान का ध्यान करने लगीं। अचानक आकाश में बादल छा गए, बिजली चमकने लगी, पवन का वेग बढ़ गया और वृष्टि होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत बेनडिक्ट ने कहा, बहन, ईश्वर क्षमा करें। तुमने यह क्या कर डाला। स्कालस्टिका ने प्रसन्न होकर कहा, मैंने आपका दरवाजा खटखटाया, पर आपने मेरी पुकार की उपेक्षा कर दी। मैंने भगवान से प्रार्थना की, तो उन्होंने अपनी कृपा से मुझे निहाल कर दिया। अब तो आप रुकेंगे ही!

प्रार्थना की शक्ति अमोघ है- यह कहते हुए बेनडिक्ट ठहर गए। उन्होंने रात में अपनी बहन से भगवच्चर्चा संबंधी बात की। निस्संदेह यह उनकी अंतिम भेंट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed