फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   No one have right to waste

होटल में खाना खाने जाते हैं तो अब से जरा इन बातों का ध्यान रखें

Mon, 13 Jul 2015 10:07 AM IST
स्वामी नित्या
स्वामी नित्या Updated Mon, 13 Jul 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
No one have right to waste

हैम्बुर्ग (जर्मनी) पहुंचकर राम बजाज और यहां से गए उसके परिजन एक रेस्त्रां में गए। उन्होंने देखा, वहां ज्यादातर मेजें खाली थीं। एक मेज पर एक युवा जोड़ा खाना खा रहा था। सामने मेज पर केवल दो प्लेट में खाना और पानी के दो गिलास रखे थे। एक अन्य कोने की मेज पर कुछ वृद्धाएं बैठी थीं।

विज्ञापन


जब भी वेटर कोई डिश लेकर आता, वह उन सबमें उसे बांट देता और महिलाएं अपनी प्लेटों में परोसे गए खाने को पूरी तरह से खाकर समाप्त कर देती थीं। बजाज परिवार के लोगों को बहुत भूख लगी थी। उन्होंने खाने के लिए बहुत कुछ मंगा लिया। जाहिर है कि खाया नहीं गया और एक तिहाई से ज्यादा खाना मेज पर छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें,10 शापित जगह जहां रात में जाना खतरे से खाली नहीं, गलती से भी नहीं जाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना छोड़कर बजाज परिवार रेस्त्रां से निकल रहे थे। तो पास ही खाना खाकर उठी महिलाओं में से एक वृद्धा ने उन्हें खाने की बर्बादी को लेकर टोका। राम बजाज के भारतीय मेजबान ने थोड़े गुस्से से उस महिला को जवाब दिया, हमने खाने का पैसा दिया है। यह आप लोगों का मसला नहीं है कि हम कितना खाते हैं या कितना छोड़ देते हैं।


महिलाएं क्रोधित हो गईं। उनमें से एक ने तुरंत किसी को फोन किया और कुछ ही देर में सोशल सिक्योरिटी संस्था का प्रतिनिधि सामने खड़ा था। मामले को जानकर उसने बजाज पर पचास यूरो का जुर्माना लगा दिया। बजाज परिवार के लोग सन्न रह गए। अधिकारी ने कहा, जुर्माना तो आपको देना ही होगा।

साथ ही, यह शपथपत्र भी दाखिल करना होगा कि आइंदा उतना ही ऑर्डर करेंगे, जितना आप लोग खा सकें। बजाज साहब ने जुर्माना भर दिया। इसके बाद अधिकारी ने नसीहत दी कि धन अवश्य ही आपका है, पर संसाधन देश और समाज की सामूहिक संपत्ति हैं। बहुत लोग हैं, जिनके पास साधन नहीं हैं। किसी को हक नहीं है कि वह संसाधनों को नष्ट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed