फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   No compromise with threat

बंदर की यह कहानी बताती है, डर के आगे जीत है

Tue, 30 Jun 2015 11:59 AM IST
-शिवचरण शर्मा
-शिवचरण शर्मा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
No compromise with threat

बंदरों का सरदार मरकट अपने बच्चे के साथ किसी बड़े से पेड़ की डाली पर बैठा हुआ था। बच्चा बोला, मुझे भूख लगी है, क्या आप मुझे खाने के लिए कुछ पत्तियां दे सकते हैं?

विज्ञापन


मरकट मुस्कराया, मैं दे तो सकता हूं, पर अच्छा होगा कि तुम खुद ही अपने लिए पत्तियां तोड़ लो।

पढ़ें, साप्ताहिक राशिफलः जून महीने का अंत और जुलाई का पहला सप्ताह किसके लिए लकी है
विज्ञापन


बच्चा उदास हो गया और बोला, लेकिन मुझे अच्छी पत्तियों की पहचान नहीं है।

तुम्हारे पास एक विकल्प है, मरकट बोला, पेड़ की निचली डालियों से पुरानी कड़ी पत्तियां चुन सकते हो या ऊपर की पतली डालियों पर उगी ताजा-नरम पत्तियां।

बच्चा बोला, यह ठीक नहीं है। भला ये अच्छी-अच्छी पत्तियां नीचे क्यों नहीं उग सकतीं, ताकि सभी उन्हें खा सकें?

पढ़ें,'मौत' के बाद जिंदा लौटे, जानिए कैसा था उनका अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


यही तो बात है। अगर वे सबकी पहुंच में होतीं, तो उनकी उपलब्धता कहां हो पाती? उनके बढ़ने से पहले ही उन्हें तोड़कर खा लिया जाता! मरकट ने उसे समझाया।

लेकिन इन पतली डालियों पर चढ़ना खतरनाक हो सकता है। डाल टूट सकती है, पांव फिसल सकता है, नीचे गिरकर चोट लग सकती है, बच्चे ने चिंता जताई।

बंदर ने कहा, याद रखो, हम जितना खतरा समझते हैं, अक्सर उतना है नहीं। इस पर बच्चे ने कहा, ऐसा है, तो सभी बंदर ताजा पत्तियां तोड़कर क्यों नहीं खाते?

मरकट कुछ सोचकर बोला, क्योंकि ज्यादातर बंदरों को डरकर जीने की आदत पड़ चुकी होती है। वे कभी खतरा उठाकर वह पाने की कोशिश नहीं करते, जो वे पाना चाहते हैं। पर तुम ऐसा मत करना। अपने डर को जीतो और ऐसी जिंदगी जियो, जो तुम जीना चाहते हो!

बच्चा समझ चुका था कि उसे क्या करना है। उसने तुरंत ही अपने डर को पीछे छोड़ा और ताजा-नरम पत्तियों से अपनी भूख मिटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed