{"_id":"5bd18d55bdec2269442401b2","slug":"namak-ke-totke-follow-these-tips-and-find-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक के ये 5 टोटके आजमाने पर जीवन में आते हैं कई तरह के खास बदलाव","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
नमक के ये 5 टोटके आजमाने पर जीवन में आते हैं कई तरह के खास बदलाव
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Oct 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
नमक के टोटके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे रोजमर्रा के जिंदगी में तमाम तरह के बदलाव आते हैं। इनमें से कुछ बदलाव सकारात्मक होते है तो कुछ नकारात्मक। सकारात्मक बदलाव से जीवन में सुख और चैन की प्राप्ति होती है वहीं नकारात्मकता से जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनमें नमक के कुछ टोटके होते हैं। आइए जानते हैं नमक के टोटके के उपायों के बारे में..
विज्ञापन
परिवार में कलेश दूर करने के उपाय
घर में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सुख बनाए रखने के लिए घर के शयनकक्ष में सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा जरूर रखना चाहिए।
धन लाभ के उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर कभी पैसे का प्रवाह न रूके तो इसके लिए कांच के एक गिलास में नमक और पानी मिलाकर घर के नैऋत्य कोने में रख दें। हर हफ्ते नमक और पानी बदलते रहें।
विज्ञापन
वास्तुदोष दूर करने के लिए
अगर आपके घर पर कोई वास्तुदोष है तो इसे दूर करने के लिए पानी की बल्टी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इसके अलावा बाथरूम में नमक का टुकड़ा रखने से भी वास्तुदोष दूर होता है।
विज्ञापन
अच्छी सेहत के लिए नमक का टोटका
अगर घर पर किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी है तो इस समस्या को दूर करने के लिए नमक का टोटका बड़े काम को होता है। बीमार व्यक्ति के सिरहाने के पास कांच के एक बर्तन में नमक रखें। धीरे-धीरे सेहत में सुधार होने लगेगा।
शनि के प्रकोप से बचने के लिए
अगर आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रकोप चल रहा तो कभी भी भूलकर भोजन में ऊपर से नमक नहीं डालना चाहिए। शनि के प्रकोप से बचने के लिए सेंधा नमक का दान करना चाहिए।