{"_id":"2cba12739e5279525b9ba9614f073b9c","slug":"move-from-weakness-to-strength-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट गए थे एक हाथ फिर कैसे बना वह मार्शल आर्ट का चैंपियन","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
कट गए थे एक हाथ फिर कैसे बना वह मार्शल आर्ट का चैंपियन
विक्रम सेन
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जापान के एक दस वर्षीय बच्चे ओकायो को जूडो सीखने का बहुत शौक था, पर बचपन में हुई एक दुर्घटना में बायां हाथ कट जाने से उसे दिक्कत होती। ओकायो की जिद देखकर माता-पिता उसे एक मशहूर मार्शल आर्ट्स गुरु के पास ले गए।
विज्ञापन
गुरु ने ओकायो को देखा, तो उन्हें अचरज हुआ। उन्होंने पूछा, इस हालत में तुम मुकाबला कैसे करोगे? ओकायो ने कहा, यह बताना आपका काम है। मैं तो बस इतना जानता हूं कि मुझे सभी को हराकर एक दिन खुद 'सेंसेई' (मास्टर) बनना है।
विज्ञापन
दुनिया के 12 सबसे भूतहा जगह, मजबूत कलेजा वाले ही देखें
विज्ञापन
गुरु उसकी प्रबल इच्छाशक्ति से प्रभावित हुए और उसे इजाजत दे दी। कुछ दिनों बाद उसे लगा कि गुरु दूसरे लड़कों को अलग-अलग दांव-पेच सीखा रहे हैं, लेकिन वह अभी शुरू की किक का ही अभ्यास कर रहा है। उसने गुरु को टोका, लेकिन उसे उसी किक में महारत हासिल करने के लिए कहा गया।
पढ़ें,सोने के साथ नहीं सितारे, जनवरी तक गिरकर हो जाएगा ये दाम
सभी छात्र कोई आठ साल तक जूडो सीखते रहे। एक दिन गुरु ने सबको बुलाया और कहा, अब एक प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी, और जीतने वाले को सेंसेई की उपाधि दी जाएगी।
नियत समय पर प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। ओकायो ने पहले दो मैच बड़ी आसानी से जीत लिए। तीसरा मैच कुछ कठिन जरूर था, लेकिन कुछ संघर्ष के बाद ओकायो ने आखिरकार अचूक किक से विरोधी को धूल चटा दी।
ओकायो विजेता घोषित हुआ। सेंसेई घोषित होने के बाद उसने गुरु से अपनी जीत का रहस्य पूछा। गुरु ने कहा, जिस किक का तुमने इस्तेमाल किया, उससे बचने का और कोई उपाय नहीं है। एक ही बचाव है कि विरोधी का बांया हाथ पकड़कर गिरा दो।
और तुम्हारा तो बांया हाथ है ही नहीं। इसलिए तुम्हारे प्रतिद्वंद्वी से कुछ करते नहीं बना। ओकायो समझ गया कि सबसे बड़ी कमजोरी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।