फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   moral story of shiv kumar goyal

वंश आगे बढ़ाने के लिए उस व्यक्ति ने पत्नी से क्या कहा

Sat, 15 Mar 2014 09:36 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Sat, 15 Mar 2014 09:36 AM IST
विज्ञापन
moral story of shiv kumar goyal

गंधर्वराज विश्ववसु की पुत्री मदालसा परम तपस्वी और विद्वान महिला थीं। वह अपने पुत्रों को शास्त्रों के उदाहरण देकर उपदेश दिया करती थीं कि शरीर क्षणभंगुर है, आत्म तत्व ही सब कुछ है। सांसारिक मोहजाल में फंसकर जीवन व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।

विज्ञापन


मदालसा के पति राजा ऋतध्वज ने एक दिन कहा, प्रिये! तुम तीन बच्चों को ज्ञानोपदेश देकर सांसारिक जगत से विरत कर चुकी हो। चौथे पुत्र अलर्क को तो राजधर्म का उपदेश दो, जिससे वह हमारे वंश को आगे बढ़ा सके। मदालसा ने पति का आदेश शिरोधार्य कर अलर्क को आदर्श राजधर्म निभाने की शिक्षा देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक दिन मदालसा ने कहा, पुत्र, हम पशु-पक्षियों के जीवन से बहुत कुछ सीख सकते हैं। कौवे से आलस्य रहित रहने की शिक्षा लेनी चाहिए। भौरों से रसग्राही और मृग से सदा चौकन्ना रहने की सीख लेनी चाहिए। जैसे सर्प फण फैलाकर, फुंफकारकर अपनी रक्षा के लिए दूसरों को डराता है, उसी प्रकार राजा को शत्रु को डराकर आतंकित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा को हंस के समान नीर-क्षीर विवेक करनेवाला होना चाहिए। मुर्गे से सूर्योदय से पहले उठकर कर्तव्यपालन में लग जाने का ज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने अपने बेटे को सभी के साथ समान व्यवहार करने की शिक्षा देते हुए कहा, जैसे चंद्रमा और सूर्य सर्वत्र समान रूप से अपनी ऊर्जा का प्रसार करते हैं, वैसे ही राजा को समस्त प्रजा के साथ समानता का व्यवहार करना चाहिए। वही राजा अमर होता है, जो प्रजा के हित और कल्याण को सर्वोपरि महत्व देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed