फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Mere creature must love

यह क्या कह दिया रामकृष्ण परमहंस ने प्यार के बारे में?

Sat, 01 Mar 2014 09:37 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Sat, 01 Mar 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
Mere creature must love

स्वामी रामकृष्ण परमहंस ने एक दिन श्रद्धालु जनों को उपदेश देते हुए कहा, प्रत्येक प्राणी में ईश्वर के दर्शन करने चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को अपना हृदय मंदिर के समान पवित्र रखना चाहिए। एक गृहस्थ सज्जन ने एक दिन परमहंस जी से पूछा, महाराज, प्रत्येक प्राणी में ईश्वर का निवास कैसे हो सकता है? मैं सांसारिक व्यक्ति हूं, जाने-अनजाने पाप होते रहते हैं।

विज्ञापन


स्वामी जी ने कहा, अपने अंदर पाप ही क्यों देखते हो? क्या गृहस्थ व्यक्तियों पर भगवान की कृपा नहीं होती? हमारे देश में ऐसे अनेक गृहस्थ हुए हैं, जिन्होंने पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सदाचार का जीवन बिताया और भगवान के दर्शन किए। जिसने दुर्गुणों का त्यागकर खुद को भगवान के सामने अर्पित कर दिया, वह भगवान के समान पवित्र बन गया।
विज्ञापन


स्वामी जी ने आगे कहा, अबोध शिशु जब रो-रोकर मां-मां की रट लगाता है, तब मां दौड़ी चली आती है और बालक को गोद में उठा लेती है। वह यह नहीं देखती कि बालक गंदा तो नहीं है। भगवान तो माताओं की भी माता है। यदि सच्चे हृदय से प्रार्थना करे, तो वे दौड़े चले आते हैं। शर्त यही है कि शुद्ध हृदय से प्रार्थना करनी चाहिए। प्राणी मात्र के प्रति यदि प्रेम पनपने लगे, तो समझो कि भक्ति पथ पर बढ़ने लगे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमहंस जी की बातें सुनकर जिज्ञासु की जिज्ञासा का समाधान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed