फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Mark reveals that God is with legs

याद कीजिए, जन्म लेने से पहले ईश्वर ने आपको भी दिया होगा यह वचन

Sat, 17 May 2014 07:16 AM IST
पाउलो कोहेन
पाउलो कोहेन Updated Sat, 17 May 2014 07:16 AM IST
विज्ञापन
Mark reveals that God is with legs

जन्म से पहले एक शिशु ईश्वर से कहता है, मैं पृथ्वी पर नहीं जाना चाहता हूं, क्योंकि वहां बहुत कठिनाइयां हैं। कदम-कदम पर झूठ और फरेब है। बहुत मनाने पर वह इस शर्त पर जन्म लेने को तैयार हुआ कि ईश्वर हमेशा साथ रहेंगे।

विज्ञापन


ईश्वर ने हामी भरी, तो शिशु ने कहा कि आप साथ हैं, यह मैं जानूंगा कैसे? ईश्वर ने कहा कि यह जांचने का जब भी मन हो, तब तुम आंखें बंद कर लेना। तुम्हें दो जोड़ी पैरों के निशान दिखाई देंगे। समझ लेना कि मैं साथ हूं।
विज्ञापन


पढ़ें,निधिवन का रहस्य, क्या सच में रास रचाने आते हैं रात में राधा कृष्ण?


शिशु जन्म लेता है। कुछ बड़ा होकर दुनियादारी में फंसता है और ईश्वर का वचन भूल जाता है। मरते वक्त उसे ईश्वर की बात याद आती है। ईश्वर के वचन की पुष्टि के लिए वह आंखें बंद कर पिछली जिंदगी याद करता है। उसे धुंधले से दृश्य दिखे कि जब भी ईश्वर को याद किया, तब दो जोड़ी पैरों के निशान दिखाई दिए। लेकिन जब भी बुरा वक्त आया, तब सिर्फ एक जोड़ी पैर के निशान ही रह गए। उसे लगा कि ईश्वर ने वचन नहीं निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,ऐसे पुरुषों के होते हैं कई स्त्रियों से संबंध

मरने के बाद वह ईश्वर के पास पहुंचा, तो बोला कि संकट के समय जब मुझे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत होती थी, तब आप साथ छोड़ देते थे। ऐसा क्यों? ईश्वर ने मुस्कराते हुए कहा, जब तुम संकट में होते थे, तब मैं तुम्हें अपनी गोद में उठा लेता था। इसलिए उस वक्त तुम्हें सिर्फ मेरे पैरों के निशान ही दिखाई दे रहे थे, क्योंकि तुम तो मेरी गोद में ही होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed