फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Make life miserable and happy

जीवन को दुखी और सुखी बनाना

Mon, 02 Dec 2013 07:07 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Mon, 02 Dec 2013 07:07 PM IST
विज्ञापन

ईसा अपने भक्तों को मधुर वचन बोलने और सभी से प्रेम करने की प्रेरणा दिया करते थे। वह कहा करते थे, वाणी का संयम कर लेने वाला व्यक्ति मित्रों और हितैषियों से घिरा रहता है, जबकि तीखा वचन बोलने वाला नए-नए विरोधी पैदा कर लेता है।

विज्ञापन


बाइबिल की एक कहानी के अनुसार, दाऊद कहता है, हे वीर, तू किसी की निंदा क्यों करता है? तेरी जीभ हर क्षण दुश्मन गढ़ती है। जो बिना सोचे-समझे बोलते हैं, उनका अनर्गल बोलना तलवार के वार की तरह चुभता है।
विज्ञापन


राजा सुलेमान कहते हैं, जीभ के वश में है कि वह जीवन को दुखी बनाती है या सुखी। यदि जिह्वा से कटु वचन निकलते हैं, तो जीवन विवादों में घिरने लगता है। इसके विपरीत यदि जिह्वा से मीठे वचन निकलते हैं, तो मित्रों से प्रेम मिलने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याकूब लिखते हैं, यदि एक मनुष्य अपनी जीभ को नियंत्रित कर सकता है, तो वह अपनी देह को भी ठीक वैसे ही वश में कर सकता है, जैसे मुंह पर लगी लगाम घोड़े को नियंत्रण में रखे रखती है। जिस प्रकार छोटी से चिंगारी संपूर्ण जंगल में आग लगा सकती है, वैसे ही अनियंत्रित जीभ एक बड़ा विनाश ला सकती है।


नीतिवचन में कहा गया है, प्रेम-भरे वचन कहने और सुनने वाले, दोनों व्यक्तियों का जीवन शांतिपूर्ण बनाते हैं। मनभावन वचन मधु से भरे छत्तों के समान मीठे लगते हैं एवं शरीर व मन को स्वस्थ और शांत बनाए रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed