फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   like medicine different kind of teachings

शव दफनाते समय ईसा मसीह ने क्यों कहा भूत का भूत देख लेगा

Wed, 14 Oct 2015 12:21 PM IST
संत फ्रांसिस
संत फ्रांसिस Updated Wed, 14 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
like medicine different kind of teachings

महात्मा ईसा कहीं जा रहे थे। मार्ग में उन्होंने मैथ्यू नामक अपने शिष्य को देखा। उसके पिता की मृत्यु हो गई थी और वह उसे रो-रोकर दफन कर रहा था। मैथ्यू ने जैसे ही ईसा को देखा, वैसे ही दौड़कर वह उनके पास आया और उनकी आस्तीन चूमकर तुरंत ही अपने पिता के शव की ओर लौट पड़ा।

विज्ञापन


ईसा ने समझा कि इसकी ममता नहीं मरी। अतः उन्होंने मैथ्यू को अपने पास बुलाया और उसे आज्ञा दी, जिसकी मृत्यु हो गई, वह भूतकाल का साथी हुआ। वह रहा नहीं, उसका शव बचा हुआ है। उसके शव से मोह करके वर्तमान से दूर क्यों होना चाहता है? मैथ्यू इस असमंजस में था कि क्या करे, तभी उसने ईसा की स्पष्ट आज्ञा सुनी, भूत को भूत देखता रहेगा, तू यहां मेरे साथ आ।
विज्ञापन


संयोग की बात कि जब यह दोनों आगे बढ़े, तो ईसा का एक अन्य शिष्य भी उन्हें अपने पिता की लाश दफनाता मिला। परंतु जैसे ही उसने अपने गुरु को देखा, वैसे ही दौड़कर उनके पास आ पहुंचा और उनके साथ चल दिया। ईसा ने उसे समझाते हुए कहा, अरे, तू क्यों चला आ रहा है? शिष्य ने साथ चलने का हठ किया, तो ईसा बोले, ऐसी कोई जल्दी नहीं है। मैं आगे के गांव में ठहरूंगा। तुम लाश को दफनाकर वहीं आना। फिर मेरे साथ चलना।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह शिष्य, तो चला गया, परंतु एक समान घटनाओं पर दो प्रकार की व्यवस्था सुनकर मैथ्यू को बड़ा आश्चर्य हुआ। जब उससे नहीं रहा गया, तो उसने आखिरकार अपने गुरु से इसका कारण पूछ लिया। उसने कहा, आपने मुझे अपने पिता की लाश दफनाने भी नहीं दी, और उसे अपने पिता को दफन करने की स्वयं आज्ञा दी। एक तरह की घटना में दो व्यवस्था क्यों?


ईसा ने जवाब दिया, जो राग में फंसा है, उसे वैराग्य का उपदेश दो, मगर जो रागमुक्त है, उसे वैराग्य का उपदेश देने से कोई लाभ नहीं। मैथ्यू की जिज्ञासा का समाधान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed