{"_id":"f86a0eefc8033868e4b7eb4eaac93569","slug":"life-is-for-small-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसार में दो चीजें ऐसी हैं जिसे किसी भी समय नहीं भूलना चाहिए","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
संसार में दो चीजें ऐसी हैं जिसे किसी भी समय नहीं भूलना चाहिए
शिवकुमार गोयल
Updated Thu, 06 Feb 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी धर्मों में मानव जीवन को क्षणभंगुर बताते हुए हर क्षण सत्कर्म और अपने कर्तव्यपालन में लगे रहने की प्रेरणा दी गई है। कहा गया है कि भगवान और मृत्यु को हर क्षण याद रखना चाहिए।
विज्ञापन
नारायण स्वामी ने कहा है, दो बातों को भूल मत, जो चाहता कल्याण। नारायण इक मौत को दूजे श्रीभगवान। उर्दू के कवि जौक तो दुनिया को सराय बताते हुए लिखते हैं, दुनिया है सराय इसमें बैठा तू मुसाफिर है, और जानता है यहां से जाना तुझे आखिर है।
विज्ञापन
सारी चेतावनियों के बावजूद मानव न भगवान को याद रखता है, न मौत को। वह किसी भी तरह धन-संपत्ति अर्जित करने और ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने के सपनों में घिरा रहता है। 'राम नाम सत्य है' उसके मुंह से कुछ क्षणों के लिए तभी निकलता है, जब वह किसी के शव के साथ श्मशान घाट तक जाता है।
विज्ञापन
चिता को आग देते वक्त तक उसे आभास होता है कि देखे कभी भी आकर दबोच सकती है। वह वहां बैठा वैराग्य भाव से संसार के झूठे होने की बात करता है, पर वहां से लौटते ही सुखों की खोज में लग जाता है।
संत-महात्मा समय-समय पर पल-पल का सदुपयोग करने की प्रेरणा देते हैं। धन व सांसारिक सुखों के अहंकार से ग्रसित व्यक्ति किसी की बात पर ध्यान नहीं देता। संत कबीर इसलिए कहते हैं, कबीर नौबत अपनी दिन दस लेहु बजाय। यह पुर पट्टन, यह गली बहुरि न देखन आय।