फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   lentil pulses decide relationship between health and good luck in brazil

सोए भाग्य को जगाना है तो घर में जरूर रखें ये दाल

Wed, 29 Nov 2017 09:19 AM IST
अंकिता बंगवाल
अंकिता बंगवाल Updated Wed, 29 Nov 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
lentil pulses decide relationship between health and good luck in brazil

कहते हैं, सेहत अच्छी हो, तो जिंदगी में सौभाग्य बना रहता है। ब्राजील में सेहत व सौभाग्य के बीच का रिश्ता मसूर की दाल तय करता है। आपके घर में मसूर की दाल है, तो आप सौभाग्यशाली हैं।

विज्ञापन


आप किसी के घर गए हों और वह उपहार में आपको मसूर की दाल दें, तो? शायद आप अचरज करें। मगर ब्राजील में ऐसा ही होता है। वहां मसूर की दाल अगर किसी को दी जाए, तो इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करना न्यू ईयर की शाम के दौरान तो जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन


ब्राजील का ‘रियो-डी-जनेरियो’ शहर वैसे भी नए साल को एक अलग तरह से मनाने के लिए चर्चित है। यहां पर लोग पूरे उल्लास के साथ नए साल का जश्न मनाते हैं। अन्य परंपराओं की तरह, नए साल में खाने में मसूर की दाल शामिल करना भी उनकी संस्कृति और परंपरा का एक हिस्सा रहा है। नए साल की शाम में खाना ही रियो के लिए सब कुछ होता है। उनका मानना है कि नए साल में अगर अच्छा और पौष्टिक आहार खाने में सम्मिलित किया जाए, तो इससे एक नए और समृद्ध वर्ष की शुरुआत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जाता है कि मसूर से स्वास्थ्य का संबंध है और नए वर्ष में आपको स्फूर्ति से काम करने के लिए अच्छे स्वास्थ्य की भी जरूरत होती है, इसलिए आपके खाने की थाली में मसूर की दाल का होना आवश्यक है। इसलिए रियो में खाने के अन्य फूड आइटम्‍स के साथ ही मसूर और किशमिश भी थाली में परोसा जाता है। आधी रात गुजरने के बाद वे सात किशमिश के दाने खाते हैं और फिर मसूर की दाल।


वहां के लोगों का मानना है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। खैर! यह एक विश्वास की भी चीज है, लेकिन मसूर की दाल से सेहत तो अच्छी रहेगी, इस बात की गारंटी तो अपने देश के वैद्य भी लेते हैं। तो आप इस बार ब्राजील जाएं, तो मसूर की दाल जरूर खाएं या फिर अपने घर में भी आजमा के देखें। ­­­­­­­ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed