फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   help, which Proved to the beggar and butterfly

इसलिए अपनी समस्याओं का सामना खुद करें, फायदे में रहेंगे

Tue, 06 Oct 2015 12:21 PM IST
संकलित
संकलित Updated Tue, 06 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
help, which Proved to the beggar and butterfly

एक बार जयंतन नाम के भिक्षुक को अपने बगीचे में टहलते हुए किसी टहनी से लटकता तितली का कोकून दिखाई दिया। वह प्रतिदिन उसे कौतूहलवश देखने लगे। एक दिन उन्होंने देखा कि उस कोकून में एक छोटा-सा छेद बन गया है, और एक तितली उससे बाहर निकलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने देखा कि वह तितली बहुत देर तक प्रयास करने के बाद भी उस छेद से नहीं निकल पाई, और फिर बिल्कुल शांत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें,इन 16 गुणों वाली लड़कियां भाग्यशाली और उत्तम होती हैं


जयंतन ने निश्चय किया कि वह तितली की मदद करेंगे। उन्होंने एक कैंची उठाई और कोकून के छेद को इतना बड़ा कर दिया कि तितली उसमें से आसानी से बाहर निकल सके। हुआ भी यही। तितली आसानी से बाहर निकल आई। मगर उसका शरीर सूजा हुआ था, और उसके पंख अविकसित थे। जयंतन तितली को देखते रहे और सोचते रहे कि वह किसी भी वक्त अपने पंख फैलाकर उड़ने लगेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ। वह बेचारी कभी उड़ नहीं पाई।
विज्ञापन


पढ़ें,शादी की उम्र हो गई है तो लड़के यह 7 गलतियां न करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंतन अपनी दया और जल्दबाजी में यह नहीं समझ पाए कि कोकून से निकलने की प्रक्रिया को प्रकृति ने इतना कठिन इसलिए बनाया है, ताकि ऐसा करने से तितली के शरीर में मौजूद तरल उसके पंखों में पहुंच सके और वह छेद से बाहर निकलते ही उड़ सके। अपनी गलती का भिक्षुक को भारी मलाल रहा।

कालांतर में तितली का निधन हो गया। जयंतन खुद को तितली का वधिक समझने लगे। कुछ दिन बाद उनकी मुलाकात अपने गुरु से हुई, तो उन्होंने समझाया कि कभी-कभी संघर्ष इतना जरूरी होता है कि उसके बिना हम अपंग के समान हो जाते हैं। बिना परिश्रम और संघर्ष के हम कभी उतने मजबूत नहीं बन सकते, जितनी हमारी क्षमता है। कठिन पल जिंदगी की उड़ान को सहज बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed