{"_id":"4e6a9d03b62127fbb209c144769625be","slug":"heart-pure-by-satsang","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी तरह के पाप का जन्म यहीं से होता है","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
सभी तरह के पाप का जन्म यहीं से होता है
शिवकुमार गोयल
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी प्रकार की साधना की सफलता के लिए शास्त्रों में मन को शुद्ध-पवित्र और छल-छद्म से रहित बनाने पर जोर दिया गया है। महर्षि पतंजलि कहते हैं, अपने मन को किसी भी प्रकार के राग-द्वेषों से मुक्त कर उसे परमात्मा की ओर उन्मुख करना चाहिए। भगवान से मन को जोड़ने का नाम ही योग है।
विज्ञापन
परमहंस बाबा मुक्तानंद कहते हैं, बालक का मन सर्वथा दोषरहित व निश्छल होता है। जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, कुसंग के कारण उसका मन चंचल होने लगता है तथा उसमें अनेक दोष आ जाते हैं। सभी दुर्गुण हमारे मन के असंयमित और चंचल होने के कारण अंदर से उपजते हैं।
विज्ञापन
वे कहीं बाहर से नहीं आते, इसलिए प्रतिदिन सत्संग, स्वाध्याय, साधना की आवश्यकता होती है। निरंतर सत्संग-स्वाध्याय से मन पवित्र रहता है। बाबा आगे कहते हैं, यदि मन को परमात्मा में रमाए रखने का अभ्यास हो जाए, तो वह हर पल, हर क्षण निश्छल बना रहता है। इसलिए परमात्मा को एक क्षण के लिए भी विस्मृत नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
संत रविदास जूते बनाते समय भी अपने मन को भगवान की ओर लगाए रखते थे। भक्तों को उपदेश देते हुए और हाथों से कार्य करते हुए भी मन को पवित्र बनाए रखने के लिए भगवान का नाम जपने की प्रेरणा दिया करते थे। इसलिए उन्होंने चमड़ा भिगोने वाली कठौती में गंगा के दर्शन कराकर सभी को चमत्कृत कर दिया था-मन चंगा, तो कठौती में गंगा।