फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   happiness in rare in these case

जब बेटे की चाहत में अमेरिकी महिला पहुंची स्वामी रामतीर्थ के पास

Thu, 27 Aug 2015 04:09 PM IST
-सरदार पूर्णसिंह
-सरदार पूर्णसिंह Updated Thu, 27 Aug 2015 04:09 PM IST
विज्ञापन
happiness in rare in these case

स्वामी रामतीर्थ उस वक्त अमेरिका की यात्रा पर थे। लंकाशायर में वेदांत पर व्याख्यान देने के बाद उनका लोगों से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ। स्वामी जी अपनी सपाट शैली में सवालों का जवाब देते रहे। इस क्रम में कभी कोई व्यक्ति अपने कष्टों के बारे में पूछता और परामर्श मांगता, तो स्वामी जी उसकी समस्या का भी समाधान सुझाते।

विज्ञापन


तभी एक अमेरिकी महिला जैकलीन उनके पास आई और विलाप करने लगी। वह अपने दुख में इतनी विह्वल थी कि कुछ कह नहीं पा रही थी। बहुत सांत्वना देने के बाद वह कुछ कहने लायक स्थिति में आई और बोली, स्वामी जी, मेरे एकमात्र पुत्र की मृत्यु हो गई है। मैं बड़ी दुखी रहती हूं। कृपया मुझे दुख दूर करने का कोई उपाय बताइए।
विज्ञापन


पढ़ें, वास्तु विज्ञान के अनुसार आपके घर में यह 10 चीजें नुकसान का कारण होती है
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी ने कुछ पल विचार किया और फिर उसे दूसरे दिन आने की बात कही। जैकलीन दूसरे दिन आई। प्रवचन पूरा होने के बाद प्रश्नोत्तर सत्र शुरू होने के पहले ही वह स्वामी जी के सामने पहुंच गई। रामतीर्थ ने जैकलीन को देखते ही पहचान लिया।


वह कुछ बोलें, इससे पहले ही जैकलीन ने कहा, स्वामी जी, अब बताइए, क्या उपाय सोचा है? स्वामी जी ने एक अनाथ बालक का हाथ जैकलीन को पकड़ाते हुए कहा, आप इसे अपने पुत्र की भांति पालें।

पढ़ें,मेंहदीपुर बालाजी की यह 14 बातें जानकर ही जाएं बालाजी के दरबार में

स्त्री को इसकी तनिक भी आशा न थी। वह चौंकते हुए बोली, मगर यह तो मुश्किल है कि मैं इसे अपने पुत्र की भांति मानूं। मुझे अपना पुत्र चाहिए, जिसने मेरी कोख से जन्म लिया था। स्वामी जी ने उत्तर दिया, तो फिर आपके लिए दुख दूर करना और आनंद पाना संभव नहीं है। जो अपनी आत्मीयता का विस्तार कर लेता है, दूसरों में अपना रूप देख सकता है, उन्हें अपना बना सकता है, असल में, वही आनंद पा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed