फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   goodness picked life in lap

मौत से ठीक पहले जब उसे अपनी मरी हुई दादी सामने खड़ी नजर आई

Mon, 17 Aug 2015 09:29 AM IST
क्रिश्चियन एंडरसन
क्रिश्चियन एंडरसन Updated Mon, 17 Aug 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
goodness picked life in lap

उस शाम कड़ाके की सर्दी थी। आयशा नाम की वह नन्ही-सी बच्ची सड़क पर माचिस बेच रही थी। बेतरह कांपती उस बच्ची को शायद ठंड पहले से ही जकड़ चुकी थी। उसने कुछ नहीं खाया था। भूख के मारे उसका बुरा हाल था। इतनी सर्दी में तो उसे घर पर होना चाहिए था, लेकिन वह डरती थी कि अगर एक भी माचिस नहीं बिकी, तो उसका क्रूर पिता उसे बुरी तरह पीटेगा। जब ठंड और कमजोरी के कारण उसका चलना भी दूभर हो गया, तो वह एक कोने में जाकर बैठ गई।

विज्ञापन


सर्दी बढ़ती जा रही थी। बचने का कोई उपाय न देखकर उसने गरमाहट पाने की कोशिश में माचिस खोल कर एक तीली जलाई। आंखों के सामने रोशनी छा गई। उस प्रकाश-पुंज ने उसके सपने मानो साकार कर दिए हों। उसे क्रिसमस ट्री और अनेक उपहार दिखाई दिए। उसे अच्छा लगा। खुश होकर उसने सिर ऊपर उठाया, तो उसे आकाश में एक तारा टूटकर नीचे गिरता दिखा।
विज्ञापन


उसे याद आया कि उसकी दादी, जो अब इस दुनिया में नहीं थीं, कहती थीं कि जब कोई तारा टूटता है, तो उसका मतलब है कि कोई अच्छा इंसान मरा है और अब वह स्वर्ग जा रहा है। उसे अपनी दादी (लेखक ने इसे अच्छाई और स्नेह का प्रतीक कहा है) सामने दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लो, उसकी तीली तो बुझ भी गई। और प्रकाश खत्म होते ही उसकी दादी भी अंधेरे में गुम हो गईं। वह फिर सर्दी से कांपने लगी। उसने तुरंत एक और तीली जलाई। उसे कुछ गर्माहट लगी और प्रकाश में दादी फिर से दिखने लगीं।

वह तीलियां जलाती रही, ताकि उसकी दादी कहीं दूर न हो जाए। जब उसकी अंतिम तीली बुझने लगी, तो दादी ने उसे गोद में उठा लिया और अपने साथ स्वर्ग ले गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed