फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Good, If had't any wish

आखिर, इन्द्र का वरदान क्यों बन गया अभिशाप

Fri, 12 Sep 2014 12:41 PM IST
पर्वतीय लोककथा
पर्वतीय लोककथा Updated Fri, 12 Sep 2014 12:41 PM IST
विज्ञापन
Good, If had't any wish

एक व्यक्ति की प्रार्थनाओं से परेशान होकर देवताओं ने इंद्र से कहा, 'यह व्यक्ति वर देने योग्य नहीं है, परंतु लगातार प्रार्थना कर रहा है। इसे टालना भी कठिन है। परेशानी यह है कि वह वरदान का दुरुपयोग कर सकता है।' इंद्र ने कुछ देर विचारा और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, उसे वर दे दो।

विज्ञापन


देवताओं ने उस व्यक्ति से कुछ मांगने को कहा। व्यक्ति ने तीन इच्छाएं पूरी होने का वर मांगा। देवताओं ने उसे तीन गोले दे दिए और कहा कि जब भी कुछ मांगने की इच्छा हो, एक गोले को जमीन पर गिराकर फोड़ देना और जो भी चाहो मांग लेना। पर ध्यान रखना कि एक गोला एक ही बार काम करेगा।
विज्ञापन


पढ़ें,क्यों मरते समय किसी व्यक्ति की आंखें उलट जाती है?
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति खुशी और उत्साह से भागता हुआ घर पहुंचा। कमरे में घुस ही रहा था कि उसका बेटा भागकर आया और उससे लिपट गया। इससे उस व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और एक गोला नीचे गिरकर फूट गया। उसने बेटे को डपटते हुए कहा कि यह क्या किया। तुम्हारी आंखें नहीं हैं! इतना कहते ही उसके बेटे की दोनों आंखें गायब हो गईं।


वह बुरी तरह रोने लगा। उसे बाकी दोनों गोले याद आए। उसने एक और गोला अपने हाथ में लिया और आंखें बंद करके गोला जमीन पर गिराकर फोड़ दिया और मांगा कि मेरे बेटे की आंखें वापस आ जाएं। उसने बेटे की तरफ देखा, तो वह आश्चर्य और दुख से भर गया कि उसके बेटे के चेहरे में आंखें ही आंखें लग गईं थीं। अब व्यक्ति को अपनी गलती का अहसास होने लगा।

पढ़ें,हथेली पर मौजूद यह पांच चिन्ह बना सकते है धनवान


उसने तीसरा गोला भी फोड़ा और मांगा कि उसके बेटे का चेहरा सामान्य हो जाए। इस तरह से उसके तीनों वर बेकार हो गए। जीवन में पात्रता और वाणी का संयम, दोनों बहुत महत्वपूर्ण बातें हैं। पात्रता कमाएं लेकिन वर और देवकृपा के फेर में न पड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed