{"_id":"f1e00752d6a690bd3104f233215207d0","slug":"god-then-stands-with-you-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण की एक बात याद रखिए, धनवान बनाने में स्वयं भगवान मदद करेंगे","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
श्री कृष्ण की एक बात याद रखिए, धनवान बनाने में स्वयं भगवान मदद करेंगे
आचार्य विनोबा भावे
Updated Tue, 28 Jul 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण और अर्जुन कहीं जा रहे थे। मार्ग में जीवा नाम का एक भिक्षुक दिखाई दिया। अर्जुन ने उसे स्वर्ण मुद्राओं से भरी एक थैली दी। वह घर की तरफ लौट चला। किंतु राह में एक लुटेरे ने उससे वह पोटली छीन ली। वह फिर भिक्षावृत्ति में लग गया।
विज्ञापन
अर्जुन ने उसे देखा और टोका। जीवा ने सारा विवरण बताया। अर्जुन ने उसे इस बार एक माणिक दिया। घर पहुंचकर जीवा ने माणिक एक घड़े में छिपा दिया, फिर थोड़ी देर के लिए सो गया। इस बीच जीवा की पत्नी नदी पर गई। संयोग से वह वही घड़ा ले गई, जिसमें जीवा ने माणिक छिपाया था। नदी पर जैसे ही उसने घड़े को पानी में डुबोया, वह माणिक भी बह गया।
विज्ञापन
जीवा फिर भिक्षावृत्ति करने लगा। यह देखकर अर्जुन को बड़ी हताशा हुई। लेकिन इस बार कृष्ण ने उसे दो पैसे दिए और अर्जुन से पीछे-पीछे जाने को कहा। अर्जुन ने देखा कि जीवा मछुवारे के जाल में फंसी मछली को छटपटाते देख रहा है। जीवा से रहा न गया और उसने दो पैसे देकर मछली को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
फिर मछली को नदी में छोड़ने चला। रास्ते में मछली ने कुछ उगला। जीवा ने देखा कि वह वही माणिक था, जो उसने घड़े में छिपाया था। जीवा चिल्लाने लगा, मिल गया, मिल गया...। तभी वह लुटेरा भी अचानक वहां से गुजरा। जीवा को चिल्लाते देख उसने समझा कि पहचान लिया गया हूं। उसने लूटी हुई सारी मुद्राएं तुरंत वापस कर दीं।
अर्जुन ने कृष्ण से पूछा कि आपके दिए दो पैसों ने वह काम कैसे कर दिखाया, जो स्वर्ण मुद्राएं और माणिक से नहीं हुआ? कृष्ण ने कहा, जब कोई दूसरों के दुख के बारे में सोचता है, तो वह ईश्वर का काम कर रहा होता है, और तब ईश्वर उसके साथ होते है। जीवा ने स्वर्णमुद्राओं और माणिक को नहीं, दो पैसों को परोपकार में लगाया। और परमात्मा उसके साथ खड़ा हुआ।