फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   goa haunted church india

कहते हैं भारत के इस चर्च में तीन भूतों का बसेरा है

Sat, 05 Mar 2016 01:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Mar 2016 01:17 PM IST
विज्ञापन
goa haunted church india
गोवा चर्च

आपने सुना होगा कि भूत प्रेत भगवान से डरते हैं। जहां पर ईश्वर का ध्यान किया जाता है उस जगह के आस-पास भूत भटकने का साहस भी नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन


लेकिन तीन ऐसे भूत हैं जो बेखौफ चर्च में ही अपना घर बनाए बैठे हैं। यह चर्च भारत के गोवा शहर में स्थित है। अगर आप गोवा घूमने गए होंगे तो शायद आपने इस चर्च के दर्शन भी किए होंगे।

विज्ञापन

राजाओं की आत्मा भटकती है

goa haunted church india
चर्च

गोवा स्थित इस चर्च का नाम है थ्री किंग्स चर्च। लोगों का मानना है कि इस चर्च में तीन राजाओं की आत्मा भटकती है। और कई बार चर्च में आए लोगों को इनकी मौजूदगी का एहसास भी होता है।

इस तरह तीनों राजा बन गए भूत

goa haunted church india
चर्च

यहां के कुछ लोग बात बताते हैं कि किसी समय यहां तीन पुर्तगाली राजा हुआ करते थे। इनमें वर्चस्व को लेकर अक्सर लड़ाई होती रहती थी। एक बार होल्गेर नाम के एक राजा ने अन्य दोनों राजाओं को इस चर्च में आमंत्रित किया और धोखे से जहर देकर मार दिया।

जब लोगों को होल्गेर की इस करतूत का पता चला तो इनके महल को घेर लिया। जनता के आक्रोश को देखकर तीसरे राजा ने आत्महत्या कर ली। तीनों राजाओं के शव को इसी चर्च में दफना दिया गया। इसके बाद से ही इस चर्च में भूतों का निवास माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed