फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Give me your sin as a gift

ईसा ने कहा, मुझे उपहार में अपने पाप दे दो

Wed, 25 Dec 2013 10:07 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Wed, 25 Dec 2013 10:07 AM IST
विज्ञापन
Give me your sin as a gift

संत जेरोम जैसा उपदेश देते थे, वैसा ही आचरण भी करते थे। उनकी कथनी और करनी में कोई भेद नहीं था। वह सादगी, सरलता और सात्विकता की साक्षात मूर्ति थे। जेरोम प्रतिदिन अपने हाथों से किसी-न-किसी असहाय-अनाथ व्यक्ति की सेवा अवश्य करते। इतना करने के बावजूद वह हमेशा कहा करते थे, मैं संसार का सबसे बड़ा पापी हूं। जाने-अनजाने अनेक पाप मुझसे होते हैं। ईसा मसीह उनकी इस सरलता से बहुत प्रभावित थे।

विज्ञापन


एक बार क्रिसमस की रात अचानक संत जेरोम की भेंट ईसा मसीह से हो गई। ईसा ने कहा, आज मेरा जन्मदिन है। क्या जन्मदिन का उपहार नहीं दोगे? संत जेरोम ने कहा, मेरे पास देने के लिए क्या है भला! मैं अपना हृदय आपको भेंट कर सकता हूं।
विज्ञापन


ईसा ने कहा, मुझे आपका हृदय नहीं, कुछ और चाहिए। संत जेरोम ने जिज्ञासा व्यक्त की, वैसे तो मैं अपना पूरा शरीर आपको भेंट कर सकता हूं, पर मैं पापी हूं। यदि मेरे खजाने में पुण्य होते, तो मैं उन्हें आपको जन्मदिन के उपाहरस्वरूप जरूर भेंट कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसा ने कहा, जब आपके खजाने में पाप-ही-पाप हैं, तो फिर उन्हें ही मुझे उपहार में दे दें। आप अपना कोई अवगुण मुझे दे दें। मैं आपके तमाम पापों का फल भोग लूंगा। ईसा की प्रेमभरी वाणी सुनकर संत जेरोम की आंखों से अश्रुधारा बह निकली। ईसा ने उन्हें प्यार से गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed