फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   even god check before giving

संतान की चाहत में आयी महिला को चने देने के पीछे क्या था साधु का मकसद

Fri, 21 Aug 2015 12:31 PM IST
संत विनोबा भावे
संत विनोबा भावे Updated Fri, 21 Aug 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
even god check before giving

दक्षिण कर्नाटक के बेलगांव में एक बड़े संत थे। उनका नाम चिदंबरम दीक्षित था। बड़ी संख्या में लोग उनसे अपने कष्टों का समाधान पूछने आते रहते थे। एक बार येलमा नाम की एक स्त्री उनके पास आई। उसकी कोई संतान नहीं थी। संतान न होने से वह अत्यंत खिन्न रहती थी। संत के पास आकर उसने अपना दुख कहा और प्रार्थना करने लगी कि वह आशीर्वाद दें।

विज्ञापन


संत ने उससे कुछ देर बात की। उसकी व्यथा सुनकर कुछ देर रुकने के लिए कहा। वह उठने लगी, तो चिदंबरम ने अपने पास रखी थैली से दो मुटठी भुने हुए चने निकाले और उसे देते हुए कहा कि जा, कुछ देर वहां चबूतरे पर बैठ। तुम वहीं बैठी रहना, तब तक मैं दूसरे लोगों से बात कर लूं। तुम्हें जब बुलाऊं, तभी आना।
विज्ञापन


संत ने उन चनों को खाने या न खाने के बारे में कुछ नहीं कहा। येलमा चने लेकर चबूतरे पर बैठकर उसे चबाने लगी। वह बैठी चने चबा ही रही थी कि कहीं से खेलते-खेलते वहां चार-पांच बच्चे आ गए। कुछ बच्चे येलमा के पास रुककर उसकी तरफ देखने लगे। एकाध ने तो उसके सामने हाथ भी फैला दिए। येलमा ने सोचा कि 'एक को देने पर सभी को देना पड़ेगा।' इसलिए वह उस जगह से उठकर अलग चली गई। पर उसने चने चबाना छोड़ा नहीं। अब वह मुंह छिपाकर चने खाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद संत चिदंबरम ने उसे अपने पास बुलाया। उसका समय कैसे कटा और उसने उन चनों का क्या किया, आदि सवाल पूछे। येलमा ने अपना समय बिताने के साथ बच्चों के बारे में भी बताया और कहा, 'अरी! जब मुफ्त में मिले उन चनों में से चार दाने भी तुमसे किसी को देते नहीं बना, तब भगवान तुम्हें हाड़-मांस के बच्चे कैसे देंगे? प्रेम और दया के बिना कोरे व्रत-उपवासों से भगवान कभी प्रसन्न नहीं होते।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed