{"_id":"29fa2bd78bc07c0ebaad39b205cdc7dd","slug":"ear-problem-benefit-shiv-kumar-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं जानते होंगे, सुनाई नहीं देने के भी बहुत फायदे हैं ","category":{"title":"Metaphysical","title_hn":"परामनोविज्ञान","slug":"metaphysical-parasychology"}}
नहीं जानते होंगे, सुनाई नहीं देने के भी बहुत फायदे हैं
शिवकुमार गोयल
Updated Mon, 24 Mar 2014 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेद, पुराण, बाइबिल आदि सभी ग्रंथों में किसी की निंदा करने और सुनने तथा दोष दर्शन को वाणी, नेत्रों और कानों का पाप कहा गया है। बाइबिल में लिखा है, जो बुराई सुनता है, किसी की निंदा करता है, वह व्यर्थ ही अपना शत्रु पैदा करता है।
विज्ञापन
जो किसी की बुराई देखने को तत्पर रहता है, वह अपनी आंखों को अपवित्र करता है। यदि दोष ढूंढना हो, तो अपना दोष तलाश कर उसे दूर करने का प्रयास करना चाहिए। अरब देश में उच्च कोटि के एक फकीर रहते थे। लोग उन्हें बहरा समझकर 'बहरा हातिम' कहते थे।
विज्ञापन
एक दिन कुछ लोग हातिम के दर्शन के लिए पहुंचे। वह बैठे हुए थे कि सामने की दीवार पर मक्खी मकड़ी के जाल में फंस गई और छुटकारा पाने के लिए भिनभिनाने लगी। एकाएक हातिम के मुंह से निकला, ऐ लोभ की मारी, अब क्यों भिनभिना रही है?
विज्ञापन
तू शक्कर, शहद और कंद के लोभ में घूमती-घूमती मकड़ी द्वारा फैलाए जाल में फंसकर उसकी शिकार बन जाती है। अब फंस चुकी है, तो भुगत लोभ का परिणाम। सामने बैठे लोग हैरान थे कि हातिम बहरे हैं, तो उन्होंने मक्खी की भिनभिनाहट कैसे सुन ली।
एक व्यक्ति ने पूछ ही लिया, तो संत हातिम ने कहा, मैं अपने कानों में किसी की बुराई या अपनी बड़ाई के शब्द नहीं आने देना चाहता। लोग मुझे बहरा समझकर मुझसे बेकार की बातें नहीं करते। मैं बुरे शब्द सुनने से बचा रहता हूं। साथ ही, यदि कोई बहरा समझकर आपस में मेरे दोष का वर्णन करता है, तो मैं उन्हें चुपचाप दूर करने का प्रयत्न करता हूं। इस तरह बहरा बनने से मुझे अनायास कई फायदे हो जाते हैं।