फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   diwali 2018 diwali ke totke avoid these things during diwali amawasya night

दिवाली टोटके : अमावस की रात में किए जाते हैं तरह-तरह के टोटके, 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Sat, 03 Nov 2018 03:13 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 03:13 PM IST
विज्ञापन
diwali 2018 diwali ke totke avoid these things during diwali amawasya night
दिवाली 2018

7 नवंबर, बुधवार को दीपो का महापर्व दीपावली मनाई जाएगी। यह त्योहार कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की रात को मनाया जाता है। यह त्योहार जहां एक तरफ सुख और समृद्धि की मंगलकामना के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है तो दूसरी ओर अमावस्या की रात होने से तंत्रशास्त्र के लिए भी बहुत महत्व रखती है। तंत्र शास्त्र के अनुसार दीपावली की रात को किए जाने वाले टोटके सबसे ज्यादा प्रभावी होते हैं। अमावस्या की रात पर ऐसे तंत्र मंत्र कर विशेष सिद्धियों पर विजय प्राप्ति की जाती है।

विज्ञापन


तंत्र-मंत्र की रात दीपावली
तमाम शुभ मुहूर्तों में सबसे अधिक प्रभावशाली मुहूर्त धनतेरस, दीपावली की रात, दशहरा, नवरात्रि होते हैं। इसमें दीपावली की अमावस्या की रात को तंत्रशास्त्र की महारात्रि कहा जाता है। दीवाली की रात को कई प्रकार के तंत्र-मंत्र अपना कर शत्रुओं पर विजय पाने, गृह शांति बढ़ाने, लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने तथा जीवन में आ रही कई तरह की बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए की तरह टोने-टोटके अपनाते हैं।
विज्ञापन


दीपावली का रात को आम घरों की बुजुर्ग सदस्यों और तंत्र मंत्र में सिद्धि प्राप्त करने वाले लोग कुछ टोटके अपनाते हैं जिसे ये लोग दूसरों पर करते हैं। यहां पर आज हम आपको कुछ दीपावली के दिन  किए जाने वाले कुछ टोटके से सावधानी बरतने के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टोटकों से रहें सावधान

- दीपावली की रात को चौराहों पर टोटके किये जाते हैं इसलिए रात के समय कभी चौराहों को पार नहीं करना चाहिए।

- दीपावली के शाम को सड़क पर पड़े हुए फूल या नींबू को पार नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर पर बुरी आत्माएं और नकारात्मक शक्तियां चली आती हैं।

- दीपावली की रात को महिलाएं भूलकर भी अपने खुले बाल न रखें। इससे भी नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती है।

- दीपावली की रात को कभी भी किसी दूसरे के हाथों से नमक या नमक से बनी चीजें नहीं लेनी चाहिए।

- दीपावली के दिन दूसरे के हाथों से दी जाने वाली कोई भी खाने की चीज जैसे लौंग, पान, इलायची आदि नहीं लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed