फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Determination to remain steadfast on good work

विवेकानंद को क्यों दिखते थे मरने के बाद भी रामकृष्ण परमहंस

Sat, 14 Dec 2013 09:20 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Sat, 14 Dec 2013 09:20 AM IST
विज्ञापन
Determination to remain steadfast on good work

स्वामी विवेकानंद अपने गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के देहत्याग के बाद कहा करते थे, मुझे अब भी गुरुदेव के दर्शन की अनुभूति होती रहती है। वह मेरा निरंतर मार्गदर्शन करते रहते हैं।

विज्ञापन


वर्ष 1898 में बेलूर मठ का निर्माण हुआ। स्वामी विवेकानंद ने गुरुदेव के अवशेष वाले ताम्र कलश को कंधे पर उठाया और जुलूस के साथ उसे नए मठ में ले गए। शोभायात्रा शुरू होने से पहले उन्होंने कहा, गुरुदेव रामकृष्ण ने कहा था कि मैं अपने कंधे पर बैठाकर उन्हें जहां ले जाऊंगा, वह वहीं रहेंगे।
विज्ञापन


इसी कारण मैं उन्हें नए मठ में ले जा रहा हूं। गुरुदेव समय-समय पर कहा करते थे कि वह तभी तक मेरे साथ हैं, जब तक मैं सत्याचरण पर दृढ़ रहूंगा। जिस दिन मैं गलत कार्य करने लगूंगा, वह एक क्षण भी मेरे साथ नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी जी ने कहा, यह आप सब जानते हैं कि गुरुदेव आडंबर के घोर विरोधी थे। वह निश्छल हृदय और पूर्णरूपेण निष्कपट थे। सेवा-परोपकार को वह सर्वोपरि धर्म मानते थे।


उन्होंने कोई सांसारिक आकांक्षा नहीं रखी। हम सबको उनके आदर्श जीवन का अनुसरण करने का संकल्प लेना चाहिए, तभी उन्हें मठ में अपने साथ रख पाएंगे। विपरीत आचरण किया गया, तो वह सहज ही विदा हो जाएंगे।

स्वामी विवेकानंद अंतिम समय तक गरीबों को दरिद्र नारायण मानकर उनकी सेवा में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed