फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   Death at an early age will not come

इस परिवार में कोई भी छोटी उम्र में नहीं मरा, पता चला यह राज

Tue, 27 Oct 2015 11:04 AM IST
जातक कथा
जातक कथा Updated Tue, 27 Oct 2015 11:04 AM IST
विज्ञापन
Death at an early age will not come

काशी के राजा ब्रह्मदत्त के राज्य में धर्मपाल नामक एक विद्वान रहते थे। उनमें नाम के अनुसार गुण भी थे। उनका एक ही पुत्र था अनंग। वह जब वयस्क हुआ, तो पिता ने उसे तक्षशिला के गुरुकुल में पढ़ने भेज दिया। वहां पांच सौ शिष्य थे। थोड़े ही दिन में अनंग सबसे आगे निकल गया। दुर्योग से एक दिन आचार्य का एक युवा पुत्र मर गया। सभी लोग रोने-धोने लगे। वे बात भी कर रहे थे, कैसा युवा लड़का था, बेचारा चल बसा।

विज्ञापन


पढ़ें, जिनके इन अंगों पर तिल होता है उन्हें धन का अभाव कभी नहीं रहता
विज्ञापन


अनंग भी वहीं बैठा सब बातें सुन रहा था। उसके मुंह से निकल गया कि हम लोगों के यहां तो कोई युवा नहीं मरता। यह सुनकर सभी छात्र उसकी खिल्ली उड़ाने लगे। बात आचार्य तक पहुंची। उन्होंने बुलाकर सारी बात पूछी। अनंग ने कहा, गुरुदेव! धर्म का कुछ ऐसा प्रभाव है कि हमारे यहां सात पीढ़ियों तक कोई युवा नहीं मरा। यह सुनकर आचार्य को आश्चर्य हुआ। वास्तविकता जानने के लिए उन्होंने विद्यालय का दायित्व एक योग्य उपाध्याय को सौंपा और वह काशी की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,यह 32 गुण जिन पुरुषों में होते हैं वह महापुरुष होते हैं, देखिए आपमें कितने हैं

धर्मपाल ने उनका बड़ा स्वागत किया। कुशल-प्रश्न की बात आने पर आचार्य ने कहा, धर्मपाल! तुम्हारा पुत्र सहसा चल बसा। यह महान दुख की बात है। इस पर धर्मपाल जोरों से हंसा और बोला, महाराज! कोई दूसरा मरा होगा। हमारे यहां तो आज सात पीढ़ियों से कोई भी युवा नहीं मरा।

आचार्य ने अब अपना भेद खोला और युवावस्था में किसी के न मरने की वजह पूछी। धर्मपाल ने कहा, महाराज! हम धर्म का आचरण करते हैं, और पापकर्मों से दूर रहते हैं। हम सत्य बोलते हैं, और असत्य से दूर रहते हैं। हम सत्संग करते हैं, और दुर्जन से दूर रहते हैं। हम श्रमण, ब्राह्मण, प्रवासी, याचक, दरिद्र- सभी को अन्न-जल से संतुष्ट करते हैं। इसी कारण हमारे यहां छोटी उम्र में कभी कोई नहीं मरता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed