फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   contamination in soil, Water and air also

साबुन और पानी नहीं इससे होता है शरीर और मन शुद्ध

Tue, 30 Jun 2015 05:16 PM IST
-संत माधोदास
-संत माधोदास Updated Tue, 30 Jun 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
contamination in soil, Water and air also

पंडित वेणीप्रसाद देश भर में अपनी विद्वता की धाक जमाते काशी पहुंचे। वहां के विद्वानों ने सोचा कि पंडित जी को शास्त्रार्थ में हराना असंभव है। इसलिए उन्होंने तय किया कि कबीर से शास्त्रार्थ के लिए कहा जाए। इस सोच के पीछे पंडितों का ख्याल था कि एक तीर से दो शिकार हो जाएंगे। कबीर पंडित वेणीप्रसाद से शास्त्रार्थ के लिए तैयार हो गए।

विज्ञापन


पढ़ें,जान लीजिए, मरने के कितने दिनों के बाद मिलता है नया जन्म
विज्ञापन


शास्त्रार्थ तय होने के एकाध दिन बाद की ही बात है। वेणी पंडित जी अहले सुबह शौचादि के लिए बाहर जंगल की तरफ गए। संयोग से कबीर भी उधर पहुंच गए। उन्हें न जाने क्या सूझा कि वेणी पंडित को देखते ही उन्हें राम-राम कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित जी तब दिशा-मैदान से निपट कर लौट रहे ही थे। उन्होंने कबीर के अभिवादन का उत्तर नहीं दिया। कबीर ने फिर दोहराया और कोई उत्तर नहीं मिला, तो वह बार-बार राम-राम कहने लगे। पंडितजी ने गुस्सा होकर मिट्टी का एक ढेला उन्हें मारा। वेणी पंडित कबीर को पहचान न सके थे।

जब शास्त्रार्थ शुरू हुआ, तो कबीर ने आदर से पंडित जी से पूछा, मुझे आश्चर्य हुआ कि सुबह आपने राम-राम का उत्तर क्यों नहीं दिया। पंडित जी पहले तो झेंपे, फिर बोले कि उस समय मैं अपवित्र अवस्था में था। कबीर ने पूछा कि फिर कौन-सा साधन अपनाकर आप पवित्र हुए?


वेणी पंडित ने दिल्लगी-सी करते हुए कहा, भगत जी, क्या आप इतना भी नहीं जानते कि मिट्टी और पानी से हाथ धो लिए जाते हैं और शुद्ध हो जाते हैं। कबीर ने कहा, पंडित जी, मिट्टी, जल, वायु और अन्यान्य वस्तुओं में भी मलिनता रहती है।

कोई भी चीज पवित्र करने में समर्थ नहीं है। सिर्फ राम नाम का उच्चारण करने से ही कोई आदमी शुद्ध हो सकता है। कहना न होगा कि वेणी पंडित ने फिर कबीर से शास्त्रार्थ किया ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed