फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   christ thought on daan

तब आप हर दिन अपने किए पुण्य को गवां देते हैं

Fri, 21 Mar 2014 10:32 AM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Fri, 21 Mar 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
christ thought on daan

ईसा के एक शिष्य को शेखी बघारने की आदत थी। एक दिन वह ईसा के दर्शन को पहुंचा और बोला, आज मैं पांच गरीबों को खाना खिलाकर आया हूं। जब तक मैं किसी की सहायता न कर दूं, मुझे चैन नहीं मिलता। बिना प्रार्थना किए मुझे नींद भी नहीं आती।

विज्ञापन


ईसा ने उसे उपदेश देते हुए कहा, तुम्हारा आज का सेवा पुण्य समाप्त हो गया। जो दिखावे के लिए किसी की सहायता करता है, समझ लो कि वह नाटक करता है। किसी की सहायता गुप्त रूप से करनी चाहिए। कुछ क्षण रुककर उन्होंने आगे कहा, तुम्हारा सेवा-सहायता का कार्य इतना गुप्त हो कि बाएं हाथ को भी पता न चल सके कि दाहिने हाथ से तुमने दान दिया है या किसी की मदद की है।
विज्ञापन


ईसा मसीह सार्वजनिक प्रार्थना को महत्व नहीं देते थे। वह कहते थे, जब तुम प्रार्थना करो, तब पाखंडियों जैसा मत बनो, क्योंकि सभागृहों और चौराहों पर खड़े होकर प्रार्थना करने वालों की यही आकांक्षा होती है कि लोग उन्हें देखें और सराहें। पिता परमेश्वर गुप्त कार्यों को भी देखता है, इसलिए वह तुम्हें उन कर्मों का भी फल देगा। ढिंढोरा पीटने से कोई लाभ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी जी कहते थे, जो स्वार्थ सिद्ध करने या समाज में प्रशंसित होने के लिए किसी की सहायता करता है, वह पुण्य नहीं, पाप अर्जित करता है। किसी प्रकार का स्वार्थ अधर्म है। वैसे भी कहा गया है, अहंकार व स्वार्थ का सदैव त्याग करके की गई निष्काम सेवा ही फलदायी होती है। संपत्ति हमारी है नहीं, फिर किसी को देने में अभिमान कैसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed