फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Metaphysical ›   change yourself

एक आदत जो बदल देगी जिंदगी, हर तरफ प्यार ही प्यार होगा

Thu, 03 Dec 2015 11:47 AM IST
आर्ट बुकवाल्ड
आर्ट बुकवाल्ड Updated Thu, 03 Dec 2015 11:47 AM IST
विज्ञापन
change yourself

एक दिन न्यूयॉर्क में बुकवाल्ड नामक लेखक अपने एक दोस्त के साथ टैक्सी से जा रहा था। जब वे उतरने लगे, तो बुकवाल्ड ने ड्राइवर से कहा, धन्यवाद, आपने बहुत अच्छी गाड़ी चलाई। टैक्सी ड्राइवर एक पल के लिए भौचक्का रह गया।

विज्ञापन


फिर उसने पूछा, आप मेरा मजाक तो नहीं उड़ा रहे? बुकवाल्ड ने कहा, मैं सचमुच आपके टैक्सी चलाने से प्रभावित हूं, क्योंकि इतने भारी ट्रैफिक में आपने एक बार भी अपना दिमागी सतुंलन नहीं खोया। ड्राइवर धन्यवाद कहते हुए वहां से चला गया।
विज्ञापन


पढ़ें,सुबह उठते ही नहीं करें यह 7 काम, पूरा दिन खराब हो जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन


चकित दोस्त ने उससे ड्राइवर को धन्वयाद देने की वजह पूछी। उसने जवाब दिया, मैं इस महानगर में प्रेम वापस लाने की कोशिश कर रहा हूं। यही एक चीज है, जो इस शहर को बचा सकती है। दोस्त ने पूछा कि तुम अकेले इस शहर को कैसे बचा सकते हो? बुकवाल्ड बोला, मैं अकेला नहीं हूं। देखो, मुझे लगता है कि मेरी बात सुनकर टैक्सी ड्राइवर खुश हुआ होगा।

मान लो, आज उसे बीस सवारियां मिलती है, तो वह उन सवारियों से अच्छा व्यवहार करेगा। बदले में वे सवारियां भी दूसरों से अच्छा व्यवहार करेंगी। जो भी उनके संपर्क में आएगा, वे उनसे अच्छा व्यवहार करेंगे। अतः सद्भावना का यह सिलसिला कम से कम एक हजार लोगों तक पहुंचेगा।

दोस्त ने कहा, क्या तुम इस भरोसे बैठे हो कि वह टैक्सी ड्राइवर तुम्हारी सद्भावना दूसरों तक पहुंचाएगा? बुकवाल्ड ने कहा, मैं जानता हूं कि मेरी यह नीति हमेशा कामयाब नहीं होगी। पर मेरी वजह से अगर तीन लोग भी खुश हो गए, तो तीन हजार लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।


वे दोनों चलते रहे। रास्ते में एक इमारत बन रही थी। पांच कारीगर पास बैठकर लंच कर रहे थे। बुकवाल्ड उनके पास जाकर बोला, आप लोग कितनी बढ़िया इमारत बना रहे हो। कारीगरों ने बुकवाल्ड की तरफ शक भरी निगाह से देखा।

बुकवाल्ड ने पूछा, यह इमारत कब तक बन जाएगी? एक कारीगर ने उखड़ कर कहा, जून तक। दोस्त पर उसकी झल्लाहट का कोई असर नहीं हुआ। वह बोला, वाह, इमारत कितनी बढ़िया दिखेगी। आप लोगों को इस पर बहुत गर्व होगा। चलते-चलते बुकवाल्ड ने दोस्त से कहा, भले ही कारीगरों को खीझ आ रही हो, लेकिन जब उन्हें मेरी बात समझ में आएगी, तो उन्हें खुशी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed